24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यगुजरात : जगदीश ठाकुर के बयान पर हंगामा, कांग्रेस कार्यालय पर लिखा...

गुजरात : जगदीश ठाकुर के बयान पर हंगामा, कांग्रेस कार्यालय पर लिखा गया ‘हज हाउस’

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर जमकर हंगामा होने की खबर है। यहां कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ लिख दिया है। कहा जा रहा है कि कार्यकर्ता गुजरात कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकुर के बयानों को लेकर विरोध जाहिर कर रहे थे। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाकुर की तरफ से कहा गया कि देश के खजाने पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। इसे लेकर बवाल शुरू हो गया था। दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर हज हाउस के स्टीकर भी लगा दिए थे। भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सवाल उठाए थे।

हाल ही में ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों का समर्थन किया है और कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली। उन्होंने कहा था, ‘हम सभी जानते हैं कि देश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों के पीछे कौन है और उन्हें इससे कैसे फायदा हो रहा है। हम जानते हैं और फिर भी इसमें फंस जाते हैं। हमें जाल में नहीं फंसने को लेकर सतर्क रहना चाहिए।’

पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘एक कांग्रेस प्रधानमंत्री भरोसे के साथ कहते थे कि देश के खजाने पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। कांग्रेस को पता है कि ऐसा कहने से पार्टी को कितना नुकसान हुआ है, लेकिन फिर भी इसने अपनी विचारधारा नहीं बदली।’ उन्होंने मुस्लिम समुदाय से पार्टी के समर्थन की अपील की है।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...