16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यकमंडल के आगे मंडल नहीं हारेगा vs ये तो गलत है... 'चंद्रशेखर...

कमंडल के आगे मंडल नहीं हारेगा vs ये तो गलत है… ‘चंद्रशेखर चरित’ पर RJD के बड़े नेता ही गुत्थमगुत्था

Published on

पटना

रामचरितमानस पर बिहार आरजेडी में बवाल हो गया है।आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान का समर्थन किया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मंडल के आगे कमंडल हार नहीं मानेगा। हालांकि, प्रोफेसर चंद्रशेखर पर जगदानंद सिंह के बयानों पर पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि मैं जगदानंद सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। इस मामले पर पार्टी में चर्चा हो।

दरअसल, आरजेडी नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस पर चंद्रशेखर बुरी तरह घिर गए। हालांकि, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सपोर्ट किया। शरद यादव के निधन पर आरजेडी कार्यालय में आज शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पहले उन्होंने बिहार के समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों को ठीक बताया।

‘आप निश्चिंत रहें चंद्रशेखर जी सभी समाजवादी आपके साथ’
आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा की सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप राम मनोहर लोहिया और तमाम समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने पूरी तरह से आरजेडी नेता के सपोर्ट में आवाज बुलंद कर दी।

जगदानंद ने पीठ थपथपाई, शिवानंद ने उठाए सवाल
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने शरद यादव के समाजवाद को आगे बढ़ाया है। आपने मंडलवाद को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई है उसे चंद्रशेखर आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा आरजेडी चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। घबराने की जरूरत नहीं कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे। हालांकि, जगदानंद सिंह के कमेंट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही शिवानंद तिवारी ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में चर्चा होनी चाहिए।

शरद यादव के निधन पर क्या बोले बिहार आरजेडी चीफ
शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि उनके जाने के बाद आरजेडी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। यह हमारी सामाजिक न्याय की धारा है जो राम मनोहर लोहिया की चली हुई है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जो राह समाजवादियों ने दिखाई है उसकी राह पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...