19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने विंडीज को दिया 309 रन का टारगेट, धवन शतक...

टीम इंडिया ने विंडीज को दिया 309 रन का टारगेट, धवन शतक से चूके; श्रेयस-शुभमन की फिफ्टी

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 97 रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। धवन अपने वनडे करियर की 18वीं सेंचुरी लगाने से चूक गए। गब्बर ने आखिरी शतक 2019 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।

श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 54 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 97 गेंद में 94 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने लिए। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 गेंद में 119 रन की साझेदारी हुई। कप्तान धवन ने 53 गेंद में 50 और शुभमन गिल ने 52 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। चोट के कारण रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 136 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 67 मैचों में जीत और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है।

वेस्टइंडीज में 16 साल से नहीं हारा भारत
वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार अपने घर में साल 2006 के वनडे सीरीज में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कुल नौ वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें से पांच में ब्लू आर्मी को जीत मिली है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...