17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में नशे की सत्ता है... सुधांशु त्रिवेदी के हमले पर राघव...

दिल्ली में नशे की सत्ता है… सुधांशु त्रिवेदी के हमले पर राघव चड्ढा बोले- क्या घोटाला हुआ, ये बताइए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है। इस फैसले के बाद एक बार फिर केंद्र और दिल्ली की सरकार आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता पूरे दिन एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। वहीं इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान एक न्यूज चैनल पर बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए ,वहीं AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से बीजेपी बौखला गई है। पीएम मोदी के सपने में भी अरविंद केजरीवाल आने लगे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि पहले सत्येंद्र जैन और पंजाब में सरकार आते ही इनके एक मंत्री का काम, फर्जी डिग्री में इनके विधायक पर आरोप लगे। 10 साल से कम समय में सत्ता का नशा नहीं नशे की सत्ता दिखाई पड़ रही है। शराब लॉबी पर इतनी मेहरबानी क्यों। शराब पीने की उम्र घटा दीजिए, पीने के घंटे बढ़ा दीजिए, ड्राई की संख्या घटा दीजिए। यह क्या दिखाता है। जो आरोप लगे उस पर इनको जवाब देना चाहिए और यह सावरकर पर जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले भी कह चुके हैं कि इस सरकार की ओर से मनीष सिसोदिया को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में टेंडर निकाला गया लोगों ने अप्लाई किया। इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होता वो हुआ और जिसे नहीं मिला उसका डिपॉजिट वापस कर दिया गया तो इसमें घोटाला कहां हुआ।

वित्तीय वर्ष 2019-20 कमाई थी 4100 करोड़ की अगले साल नई आबकारी नीति लेकर आए तो 2020-21 5400 की आय हुई और 1300 करोड़ का फायदा नेताओं को फायदा नहीं सरकार का फायदा हुआ। कहां भ्रष्टाचार दिख रहा। सरकार का फायदा हुआ है पैसा नेताओं की जेब में नहीं गया है। इसके जवाब में सुधांशु त्रिवेदी एयरपोर्ट एरिया के एक दुकान का उदाहरण दिया और कहा कि यह कैसे हो गया कि जब मंजूरी नहीं थी तो लाइसेंस दे दिया गया और फिर रद्द कर दिया गया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज सिंगापुर जाने को लेकर क्या कुछ नहीं कहा जा रहा और इनके नेता ने कोरोना के वक्त सिंगापुर वेरिएंट कह दिया। जबकि किसी देश का नाम नहीं ले सकते हैं। मेयर्स का प्रोग्राम है सीएम क्यों जाएं भला। सिंगापुर के लिए अचानक इतना प्यार क्यों उमड़ रहा।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...