19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेशः हिंदुओं पर हमले के विरोध में कई संगठनों का प्रदर्शन, कहा-...

बांग्लादेशः हिंदुओं पर हमले के विरोध में कई संगठनों का प्रदर्शन, कहा- कब तक सहेंगे हिंसा

Published on

चटगांव,

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में कई संगठनों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले, हिंदू शिक्षकों की हत्या और हिंदू महिलाओं के बलात्कार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करते हुए चटगांव में एक मार्च निकाला.

बांग्लादेश की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक नरैल सहपारा में हिंदुओं पर बर्बर कट्टरपंथी हमले के विरोध में देशभर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. इससे पहले, बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

बांग्लादेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी गृह मंत्रालय को हमलों की जांच करने और यह निर्धारित करने का निर्देश दिया कि उन्हें रोकने में क्या लापरवाही हुई. NHRC ने यह भी कहा कि एक “धर्मनिरपेक्ष देश” में हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

नरेल के लोहागड़ा के सहपारा में कुछ लोगों ने 15 जुलाई को हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई थी. भीड़ ने जुमे की नमाज के बाद घरों में आग लगाई. हमले के बाद कहा गया था कि एक 18 वर्षीय व्यक्ति ने फेसबुक पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया पर गांव के 18 वर्षीय कॉलेज के छात्र आकाश साहा ने पोस्ट किया था. इसके बाद प्रदर्शनकारी जुमे की नमाज के बाद एकत्र हुए और गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र के घर के सामने प्रदर्शन करने लगे. भीड़ हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में पहुंच गई. घरों में आग लगा दी. लूटपाट की.

हिंसा के बाद एक पीड़िता ने कहा कि नहीं पता कि हिंसा का यह खतरा हमें कब तक सताएगा. हमें न्याय कौन देगा. हमें सुरक्षा कौन देगा. हो सकता है कि हिंसा में मेरी भी जान चली जाती. भगवान ने मुझे बचा लिया, लेकिन क्या यह जीवित रहने का कोई तरीका है? मेरे पास अब केवल मेरे शरीर पर साड़ी है. वहीं पुलिस ने आकाश के पिता अशोक साहा को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हिरासत में लिया.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...