21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमेरठ के मॉल में नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ,...

मेरठ के मॉल में नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ, दो अरेस्‍ट

Published on

मेरठ

लखनऊ और गाजियाबाद के मॉल में सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ पढ़े जाने के बाद मेरठ में भी ऐसा मामला सामने आया है। मेरठ के एक मॉल में एक शख्‍स के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने जवाब में वहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने संगठन के दो कार्यकर्ताओं को अरेस्‍ट कर लिया है। मॉल में नमाज पढे़ जाने की घटना पर डीजीपी ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

रविवार को एक राजनीतिक दल के नेता ने मेरठ के गढ़ रोड स्थित एसटूएस मॉल में एक शख्स द्वारा नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो ट्वीट किया था। इस ट्वीट में डीजीपी, डीएम और मेरठ पुलिस को टैग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में देर रात ही जांच शुरू कर दी। डीजीपी ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से इस पर रिपोर्ट मांगी ली।

सोमवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटना का विरोध करते हुए मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का ऐलान कर दिया। दोपहर को हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ मॉल में पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ लोग इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ का वीडियो वायरल करके माहौल को खराब करना चाहते हैं।

हिंदू संगठनों के मॉल में हनुमान चालीसा पढ़े जाने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सचिन सिरोही समेत दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। एसओ नौचंदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...