17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य100 करोड़ में राज्यसभा सीट, राज्यपाल बनाने का वादा, 4 गिरफ्तार

100 करोड़ में राज्यसभा सीट, राज्यपाल बनाने का वादा, 4 गिरफ्तार

Published on

मुंबई/नई दिल्ली,

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) ने 4 लोगों को फर्जीवाड़े के एक सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किया है. ये चारों आरोपी 100 करोड़ रुपए के एवज में राज्यसभा की सीट दिलाने और राज्यपाल बनाने का वादा कर रहे थे. आरोपियों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र और कर्नाटक से हुई है.

सीबीआई की गिरफ्त में तीन आरोपियों के नाम कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, रवींद्र विट्ठल नाइक, महेंद्र पाल अरोड़ा हैं. वहीं एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. ये चारों राज्यसभा सीट, गवर्नरशिप और ऐसे अन्य पदों का आश्वासन देने के नाम पर लोगों को धोखा देने दे रहे थे.

बता दें कि हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मलाड के एक गोदाम पर छापा मारकर देशभर में नए एंड्राइड फोन और एपल जैसे फोन बेचने के नाम पर स्क्रैप में जा चुके पुराने फोन की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महंगे फोन को सस्ते में बेचने का विज्ञापन देकर ग्राहकों को फंसाता था. जब कोई ग्राहक मोबाइल लेने के लिए विज्ञापन लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरता था, उसी वक्त उसे मुंबई से कॉल पहुंचता था कि आपको यह मोबाइल आपके पते पर कैश ऑन डिलीवरी मिल जाएगा.

पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले इस गिरोह के सदस्य ग्राहक को नए मोबाइल की जगह पुराने जमाने का सस्ता मोबाइल पैक करके भेज देते थे या आलू और पत्थर भी भर देते थे. यह लोग ऐसे ग्राहक को निशाना बनाते थे, जो मुंबई के बाहर रहते हों. ज्यादातर ग्राहक दिल्ली, यूपी और बिहार, त्रिपुरा, झारखंड के होते थे, जिनको फंसाकर ठगी की जाती थी.

क्राइम ब्रांच ने अन्य राज्यों से मिलने वाली इस तरह की ठगी की शिकायतों के बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू की और मलाड के एक गोदाम पर छापेमारी की थी. टीम ने देखा तो गोदाम में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था. वहीं से पुराने मोबाइल को नए डिब्बों में पैकिंग और सप्लाई की जा रही थी.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...