19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यफसल बर्बाद, पशुओं की भी मौत, बारिश से इस राज्य के 6...

फसल बर्बाद, पशुओं की भी मौत, बारिश से इस राज्य के 6 लाख किसान प्रभावित

Published on

नई दिल्ली,

बारिश ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है. यहां की हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद हो गई हैं. मराठावाड़ा के औरंगाबाद, बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, उस्मानाबाद और परभणी जिलों के 6 लाख किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, तकरीबन यहां की 3.80 लाख हेक्टेयर भूमि की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है. इनमें से नांदेड़ सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 2,98,861.19 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है.

किया जा रहा है सर्वेक्षण
कृषि विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग ने मराठावाड़ा क्षेत्र के 1,73,717 हेक्टेयर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है. यह कुल प्रभावित क्षेत्र का 45.85 प्रतिशत है. इस साल अब तक इस क्षेत्र में 462.3 मिमी बारिश हुई है, वहीं औसतन यहां 296.2 मिमी बारिश होती है.

इतने लोगों की हुई मौत
मराठावाड़ा में बारिश से अब तक 660 जानवरों की मौत हो चुकी है. वहीं, बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 46 लोगों की जान गई है, जिनमें से 25 की बिजली गिरने से, 20 की डूबने से और एक की दीवार गिरने से मौत हो गई है. इसके अलावा किसानों की 3.80 लाख हेक्टेयर भूमि की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है. यहां के 12 जलापूर्ति योजनाओं, 460 पुलों, 43 सिंचाई योजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

अन्य जिलों में भी बारिश का कहर
बता दें पूरे महाराष्ट्र में इस बार मॉनसून की बारिश ने भयंकर कहर बरपाया है. पालघर, रत्नागिरी, अमरावती और नागपुर जैसे जिलों में बारिश का कहर दिखा था. इन जिलों में अभी भी तबाही टली नहीं है. यहां के नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में यहां के लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...