15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी दे रहे हैं बंपर कमाई का मौका, आ रहा है...

गौतम अडानी दे रहे हैं बंपर कमाई का मौका, आ रहा है उनकी एक और कंपनी का आईपीओ

Published on

नई दिल्ली

निवेशकों के पास आईपीओ मार्केट में कमाई का शानदार मौका आ रहा है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी के निवेश वाली एक और कंपनी शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है। एनबीएफसी कंपनी अडानी कैपिटल आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का आईपीओ साल 2024 में आ सकता है। इससे पहले अडानी ग्रुप की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं। इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम अडानी विल्मर का है जो हाल में लिस्ट हुई थी। अडानी ग्रुप की कंपनियों ने हाल के वर्षों में निवेशकों को मालामाल किया है। इसकी बदौलत अडानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस बनकर उभरे हैं। वह दुनिया के रईसों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

अडानी कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि आईपीओ के तहत 10 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी और दो अरब डॉलर के वैल्यूएशन का टारगेट रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई कंपनी लिस्ट होती है तो उसकी पूंजी जुटाने की क्षमता बढ़ जाती है। अडानी कैपिटल किसानों और छोटे कारोबारियों को लोन देती है। हालांकि देश के फाइनेंशियल सेक्टर में इसकी हिस्सेदारी बहुत कम है। कंपनी टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादा से ज्यादा मार्केट कब्जाना चाहती है। उसकी नजर 30 हजार से लेकर 30 लाख रुपये तक के लोन पर है।

क्या करती है कंपनी
गुप्ता ने कहा कि अडानी कैपिटल कोई फिनटेक कंपनी नहीं है बल्किए एक क्रेडिट कंपनी है। हम कस्टमर्स को जुटाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी डायरेक्ट-टू-कस्टमर डिस्ट्रिब्यूशन मॉडल का इस्तेमाल करती है और उसका 90 परसेंट बिजनस सेल्फ जेनरेटेड है। गुप्ता 2016 में अडानी के साथ जुड़े थे। उन्हें बैंकिंग को दो दशक से भी अधिक अनुभव है। वह नोमुरा होल्डिंग्स इंक, Rothschild & Co में काम कर चुके हैं। वह Macquarie Group Ltd के भारत में इनवेस्टमेंट बैंकिंग के हेड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

अडानी ने 2017 में अपनी फाइनेंशियल यूनिट की शुरुआत की थी। 31 मार्च, 2021 को खत्म वित्त वर्ष में कंपनी की नेट इनकम 16.3 करोड़ रुपये थी। इस कंपनी के आठ राज्यों में 154 ब्रांचेज हैं और 60,000 लोगों ने इससे कर्ज ले रखा है। कंपनी ने करीब 30 अरब रुपये लोन दे रखा है। गुप्ता ने कहा कि उनकी योजना हर साल लोन बुक को दोगुना करने की है। अगर कंपनी आईपीओ लाती है तो यह लिस्ट होने वाली अडानी ग्रुप की आठवीं कंपनी होगी।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...