12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर माफी मांगूंगा लेकिन इन पाखंडियों से नहीं', अब...

‘राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर माफी मांगूंगा लेकिन इन पाखंडियों से नहीं’, अब बोले अधीर रंजन चौधरी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. इसी बीच अधीर रंजन ने कहा है कि वे राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगेंगे. लेकिन इन पाखंडियों से माफी नहीं मांगेंगे. दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोल दिया था. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना साध रही है. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताया. उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है.

मैं बंगाली, मेरी हिंदी अच्छी नहीं- अधीर रंजन
वहीं, इस विवाद पर अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगने के लिए समय मांगा था. लेकिन बीजेपी सोनिया गांधी पर निशाना क्यों साध रही है. मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि आगे आकर मुझे लड़े. हमारी नेता, जो महिला हैं, उन्हें टारगेट न करें. मैं फिर कह रहा हूं कि गलती हुई है. मैं बंगाली हूं. मेरी हिंदी अच्छी नहीं है. मुझे संसद में बोलकर स्पष्टीकरण देने दीजिए.

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हिंदुस्तान के राष्ट्रपति हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं. एक बात मुंह से निकल गई. जुबान फिसल गई. लेकिन बीजेपी राई का पहाड़ बना रही है. उधर, सोनिया गांधी ने कहा, अधीर रंजन चौधरी पहले ही अपने बयान के लिए माफी मांग चुके हैं.

बीजेपी ने साधा अधीर रंजन पर निशाना
स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है. कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर पूरा देश आक्रोशित है लेकिन कांग्रेस पार्टी हमारे जनजातीय समाज का बार-बार अपमान करती रही है। आज कांग्रेस की अध्यक्ष कहती हैं कि अधीर रंजन ने माफी मांगी लेकिन अधीर रंजन कहते हैं कि मैं माफी क्यों मांगू?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...