12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराज्य'OP राजभर के अंदर आत्मा किसी और दल की, झाड़-फूंक की जरूरत',...

‘OP राजभर के अंदर आत्मा किसी और दल की, झाड़-फूंक की जरूरत’, अखिलेश का तंज

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा है. अखिलेश ने कहा कि ओपी राजभर के अंदर आत्मा किसी और दल की है, झाड़-फूंक की जरूरत है. इसके अलावा अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव दोबारा अपना दल बनाएं. अखिलेश ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि BJP के खिलाफ जो बोलेगा उसे ED बुला लेगी. उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा ने दूध-दही पर भी GST के तहत टैक्स लगाया है. साथ ही अखिलेश ने अपील की कि युवा केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना अग्निवीर का विरोध करें.

बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव एसी कमरे के बाहर नहीं निकलते हैं, इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे 22 साल राजनीति करते हो गई है. आप सभी जानते होंगे कि किसके इशारे पर ओमप्रकाश राजभर ये सवाल उठा रहे होंगे. मुझे लगता है कि ओपी राजभर के अंदर आत्मा किसी और दल की आ गई है. अखिलेश यादव ने सलाह भी दी कि गांव के झाड़-फूंक वालों से ओपी राजभर को झड़वाना भी पड़ेगा, तभी वे ठीक होंगे.

शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने दी नसीहत
ओपी राजभर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो बीजेपी को खुश करेगा उसको सुरक्षा मिलेगी और वह स्वतंत्र और आजाद घूमेगा. वहीं, अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव के बारे में कहा कि अगर उनको लगता है कि मैं सम्मान नहीं दे रहा हूं तो मैं उन्हें स्वतंत्र करता हूं. वे जहां भी जाना चाहते हैं जाएं, जिस दल के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, करें. अखिलेश ने ये भी सलाह दी कि शिवपाल यादव दोबारा अपनी पार्टी बनाएं तो मुझे ज्यादा खुशी होगी.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कांवड़ियों के सवाल पर कहा कि कांवड़ियों का सम्मान होना चाहिए और धर्म में तर्क नहीं होना चाहिए. धर्म की मान्यताओं पर तर्क नहीं कर सकते हैं. महंगाई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भोले बाबा पर दूध चढ़ाने पर भी किसी ने टैक्स लगाया है, तो BJP ने लगाया है. जन्माष्टमी आ रही है तो दूध, दही और मक्खन पर भी टैक्स लगा दिया. रक्षाबंधन पर मिठाइयों पर जान-बूझकर GST लगा दी गई. इस GST को लेकर यूपी सरकार ने अनुमति क्यों दी? दूध-दही पर किसी ने टैक्स नहीं लगाया गया था. गाय और सांड भी मर रहे हैं. अखिलेश यादव ने सवाल किया कि अगर भाजपाई धर्म का पालन करने वाले हैं तो बताए कि भोले बाबा पर चढ़ने वाले दूध-दही पर टैक्स क्यों लगाया गया है?

भाजपा का काम ही है… डिवाइड एंड रूल: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर कभी भी ऐसा आरोप नहीं लगा है कि पैसा लेकर टिकट दिया जाता है, लेकिन जिस तरह से ओपी राजभर के साथ गठबंधन के बाद ही आरोप लगा. बीजेपी का काम ही है, डिवाइड एंड रूल. विपक्ष को बांटकर रखना भी बीजेपी का काम है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी आप देख रहे हैं.

ईडी की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के किसी भी नेता को ईडी पूछताछ के लिए बुला लेती है. बीजेपी का संदेश है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आपको भी ईडी बुला लेगी. हो सकता है कि इसीलिए यूपी का गठबंधन तोड़ा गया हो.

आजमगढ़ और रामपुर में जाकर प्रचार न करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह उनकी पार्टी का इंटरनल फैसला है और आने वाले दिनों में दोनों सीटें वे जीतेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में भाजपा का मुकाबला सपा से होगा और जनता से अपील है कि जनता अपना वोट किसी और पार्टी को देकर खराब न करें.

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...