33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपत्नी वाले बयान पर माफी मांगेंगे अधीर रंजन? स्पीकर से मांगा समय

राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर माफी मांगेंगे अधीर रंजन? स्पीकर से मांगा समय

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बुरे फंस चुके हैं। उन्होंने इस बयान पर लोकसभा में सफाई देने के लिए स्पीकर ओम बिरला से समय मांगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने संसद भवन में कांग्रेस के तमात बड़े नेताओं से इस मुद्दे पर बैठक की। इसी बैठक के बाद अधीर रंजन ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी है।

इससे पहले एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा, ”भारत की राष्ट्रपति ब्राह्मण हो या आदिवासी हमारे लिए सम्मान और श्रद्धा का पद होता है। कल हम जब विजय चौक पर आंदोलन कर रहे थे तो उस समय पत्रकारों ने पूछा कि आपलोग कहां जाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने कहा राष्ट्रपति के घर जाना चाहता हूं और उनसे मिलना चाहता हूं। मेरे मुंह से बस अचानक एकबार ही राष्ट्रपत्नी शब्द निकल गया। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द पर जब पत्रकारों ने टोका तो मैंने उनसे यह नहीं दिखाने की अपील की है।”

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे से सिर्फ एकबार गलती से राष्ट्रपत्नी शब्द निकला और बीजेपी इसपर बवाल काट रही है। उन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिलता है इसलिए ऐसी बातों को तूल देती रहती है। महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे अब भाजपा ने मुद्दा बना लिया है।

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। स्मृति इरानी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। भाजपा का कहना है कि इस मामले में सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...