8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यनवनीत राणा, कंगना रनौत, सपना पाटकर... संजय राउत का महिलाओं से ही...

नवनीत राणा, कंगना रनौत, सपना पाटकर… संजय राउत का महिलाओं से ही क्यों होता रहा है विवाद?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एक छोटे से अखबार में क्राइम बीट देखने वाले संजय राउत शिवसेना के अहम पद तक पहुंचे। उनके पत्रकारिता के करियर से लेकर राजनीति के सफर की शुरुआत विवादों से दूर रही। पहली बार 2000 में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें 2005 में शिवसेना के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। अक्टूबर 2005 से गृह मामलों की समिति और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति के सदस्य रहे। 2010 में संजय दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए। तीसरी बार राज्यसभा सांसद 2016 में बने और इस बार फिर उन्हें शिवसेना ने राज्यसभा का सदस्य बनाया।

संजय राउत अपने करियर के दौरान अकसर विवादों में रहे। इसमें एक बात कॉमन रही कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ मोर्चा खोला। पहली बार 20 नवंबर 2012 को विवाद सामने आया। बालसाहेब ठाकरे के निधन के बाद मुंबई बंद हुआ। इसके खिलाफ दो एक युवती ने फेसबुक पर पोस्ट किया। एक दूसरी युवती ने इस पोस्ट को लाइक किया। दोनों की उम्र महज 21 साल थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना महिलाओं की गिरफ्तारी का समर्थन करती है क्योंकि उनकी टिप्पणी से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती। इस बयान के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कंगना रनौत से हुआ विवाद
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संजय राउत और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच विवाद शुरू हुआ। सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत ने मुंबई को असुरक्षित बताया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। कंगना ने संजय राउत पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह महसूस हो रहा है। इसके बाद खींचतान बढ़ती गई। कंगना रनौत और संजय राउत के बीच वाकयुद्ध चला। बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया। कंगना ने संजय राउत को खूब खरी-खोटी सुनाई।

नवनीत राणा ने कहा-भुगतना पड़ेगा
राज ठाकरे के हनुमान चालीसा विवाद में चर्चा में आईं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा। नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने यह घोषणा वापस ले ली लेकिन उसके बाद उन्हें और उनके पति रवि राणा को जेल भेज दिया गया। नवनीत राणा और संजय राउत के बीच विवाद बढ़ा। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे पर वार-पलटवार किया। संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को ‘बंटी-बबली’ तक बताया। एक दूसरे पर शब्दों के बाण छोड़े। नवनीत ने कहा कि संजय राउत को एक दिन इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

सपना पाटकर से बातचीत का ऑडियो वायरल
तीन दिन पहले शिवसेना सांसद संजय राउत की कथित ऑडियो क्लिप को लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पात्रा चॉल भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुजीत पाटकर की पत्नी सपना पाटकर ने राउत के खिलाफ शिकायत की। सपना का आरोप है कि संजय राउत ने उनके साथ गाली गलौज की थी। साथ ही रेप और जान से मारने की धमकी दी थी। कथित ऑडियो क्लिप में पुरुष की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह गाली गलौज देते हुए कह रहा है, ‘फोन रख… मेरे को सिखाएगी तू। तू क्या समझती है मेरे को। मेरे से पंगा मत ले फिर से बता रहा हूं, ये रेकॉर्ड करके रख ले। ये रेकॉर्ड कर और पुलिस में लेकर जाना।’ महिला की आवाज, ‘मैं तुम्हारे जैसी नहीं हूं तुमसे बात करने में इंट्रेस्टेड नहीं हूं।’ पुरुष की आवाज, ‘तू रुक थोड़े दिन, तेरी औकात क्या है? मुझे जमीन के कागज ट्रांसफर करो या तो पेपर सुजीत के नाम ट्रांसफर करो या मेरे नाम।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...