6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedAirtel-Jio की टेंशन बढ़ाएगा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी सर्विस

Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाएगा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी सर्विस

Published on

नई दिल्ली,

5G को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है. हालांकि, पूरे देश में 5G की सर्विस मिलने में कुछ वक्त लगेगा. इसे फिलहाल चुनिंदा जगहों के लिए पेश किया गया है. अभी 5G की सर्विस केवल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां ही देगी. लेकिन, BSNL भी जल्द 5G सर्विस देने वाला है.

15 अगस्त से शुरू होगी सर्विस
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के कस्टमर्स को 5G के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL की 5G सर्विस 15 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगी. इसको लेकर टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है. इसकी घोषणा इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के दौरान की गई.

ET Telecom की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL की 5जी सर्विस को घरेलू टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी. इसका मुकाबला Jio और Airtel के 5G के साथ होगा. Jio इस महीने से 5जी सर्विस को जारी कर सकता है जबकि एयरटेल ने ये सर्विस सेलेक्टेड शहरों में शुरू कर दी है.

सस्ते होंगे प्लान्स
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अगले 6 महीने में 200 से ज्यादा शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी. अगले दो साल में देश के 80-90 परसेंट जगहों पर इसका कवरेज मिलेने लगेगा. उन्होंने ये भी बताया कि 5जी सर्विस भी सस्ती होगी.

यानी इसके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे. एयरटेल और जियो ने बताया कि 5जी की कीमत अभी के 4जी प्लान जैसी ही होगी. लेकिन, फिलहाल प्लान्स से बारे में किसी टेलीकॉम ऑपरेटर ने जानकारी नहीं दी है.

जियो का दावा है कि 5जी प्लान की कीमत पूरी दुनिया से सबसे कम भारत में होगी. जबकि 5G की स्पीड 4G से 10 गुना ज्यादा तेज होगी. IMC 2022 के दौरान एयरटेल की 5जी स्पीड 300Mbps तक जा रही थी. एयरटेल की 5जी सर्विस सबसे पहले 8 शहरों में दी जा रही है. Vi 5G के रोलआउट को लेकर अभी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...