16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल से निकलने के बाद मोहम्मद जुबैर ने ये अपना ट्वीट किसके...

जेल से निकलने के बाद मोहम्मद जुबैर ने ये अपना ट्वीट किसके लिए लिखा?

Published on

नई दिल्ली

फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएं भड़काने के केस में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक से राहत मिल गई है और अब वह जमानत पर बाहर हैं। जमानत से मिली राहत पर जुबैर ने ट्वीट कर देश और दुनिया से मिले उन्हें समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ यूपी में दर्ज सभी 6 एफआईआर पर अंतरिम जमानत देते हुए सभी FIR को एकसाथ क्लब करने का भी आदेश दे दिया था। जुबैर को दिल्ली में दर्ज एक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी।

जुबैर का शुक्रिया वाला ट्वीट
जुबैर ने अपनी सेल्फी के साथ एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘जो आज साहिब-ए-मसनद है कल नहीं होंगे! आप सभी का धन्यवाद। पिछले एक महीने में मुझे भारत और दुनियाभर में मिले समर्थन के लिए मैं गदगद हूं। आपका समर्थन मुझे और मेरे परिवार को काफी मजबूती देता है।’

जुबैर के खिलाफ दिल्ली पुलिस को मिला समय
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में एक हिंदू देवता पर किए गए कथित आपत्तिजनक ट्वीट से संबंधित एक मामले में ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी और तलाशी तथा जब्ती कवायद के खिलाफ याचिका पर जवाब देने के लिए दिल्ली पुलिस को बुधवार को समय दे दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट को सूचित किया कि निचली अदालत ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में जमानत दे दी थी और उन्होंने पीठ से याचिका में किए गए अनुरोध पर उन्हें राहत देने का आग्रह किया। दिल्ली पुलिस के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव से चार सप्ताह का समय मांगा। जस्टिस ने कहा, ‘मामले पर चार सप्ताह के बाद विचार किया जाएगा।’

जुबैर की याचिका पर नोटिस
हाईकोर्ट ने एक जुलाई को जुबैर की याचिका पर नोटिस जारी किया था और जांच एजेंसी को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। याचिका में निचली अदालत के 28 जून के आदेश को चुनौती दी गई थी। उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने जुबैर को चार दिन की पुलिस हिरासत में देने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने जुबैर को एक ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 27 जून को गिरफ्तार किया था। ग्रोवर ने अदालत के समक्ष तर्क दिया था कि याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पारित पुलिस रिमांड का आदेश उसके आवेदन को ध्यान में रखे बिना दिया गया था और उनके खिलाफ कोई अपराध तय नहीं किया गया था।

अंतरिम राहत के रूप में, ग्रोवर ने अनुरोध किया था कि जब तक हाईकोर्ट के जरिए याचिका पर फैसला नहीं किया जाता है, पुलिस जुबैर के लैपटॉप को जब्त नहीं करेगी क्योंकि ट्वीट एक मोबाइल फोन के माध्यम से किया गया था, न कि कंप्यूटर के माध्यम से। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिका की विचारणीयता के संबंध में आपत्ति जताई थी और कहा था कि प्राथमिकी दर्ज किया जाना केवल ‘कार्रवाई की शुरुआत’ है।

गौरतलब है कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा था कि एक ट्विटर उपयोगकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसने जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।

Latest articles

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

More like this

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...