13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्य'हम सबको अगला जन्मदिन मुबारक', बोलकर पत्नी-बेटी के साथ खा लिया सल्फास...

‘हम सबको अगला जन्मदिन मुबारक’, बोलकर पत्नी-बेटी के साथ खा लिया सल्फास मिला केक

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नलकूप के जेई शैलेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली. इस मामले में एक और खुलासा हुआ है. सुसाइड के दौरान मृतक जेई शैलेंद्र ने घर में केक काटा था और सबको केक खिलाया था. यही नहीं केक खिलाते समय जेई शैलेंद्र कुमार ने कहा था, ‘अब हम सबको अगला जन्मदिन मुबारक हो.’

पिछले दिनों ही लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने अपने परिवार के साथ जहर खा के आत्महत्या कर ली थी. शैलेंद्र कुमार नलकूप विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे. पड़ोसी लव कुश के मुताबिक, जहर खाने के बाद जैसे ही हम लोगों को पता लगा हम दरवाजा कूदकर अंदर गए तो देखा कि सब तड़प रहे हैं.

लवकुश ने कहा कि सभी घर की गैलरी में जमीन पर पड़े तड़प रहे थे, जब हमने उनको उठा कर अस्पताल ले जाने लगे तो तड़पते हुए मना करने लगे, नहीं जाना अस्पताल छोड़ दो-छोड़ दो, जिसको सुनकर हम सभी लोग चौंक गए कि आखिर क्यों अस्पताल नहीं जाना चाहते हैं, हालांकि हम अस्पताल लेकर फिर भी पहुंचे लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, मृतक जेई शैलेंद्र कुमार ने मौत से पहले केक मंगाया था और उसको बकायदा काटा गया था. काटने के दौरान उसमें सल्फास मिला दी गई थी, जिसको खाते हुए मृतक जेई शैलेंद्र ने कहा था कि हम सभी को अगला जन्मदिन मुबारक हो. केक खा कर तीनों की तड़प-तड़प कर जान चली गई.

मृतक शैलेंद्र ने अपने फोन से अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को फोन किया था और यह कहा था कि अब जी नहीं पाएंगे हम और केक मंगाकर जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. जब तक ऑफिस के व्यक्ति समझ पाता, तब तक उसने 112 पर फोन करके पुलिस को भेजा लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी.

जहर खाने के बाद तीनों तड़पते हुए लोगों को जब गाड़ी नहीं मिली तो पड़ोस में रहने वाली सीमा ने अपनी गाड़ी में तीनों को डाला लेकिन गाड़ी में भी वह चिल्लाते रहे कि मुझे नहीं जाना अस्पताल. इसके बाद घबराकर सीमा ने गाड़ी छोड़ दी हालांकि उसके बाद पुलिस के कॉन्स्टेबल ने गाड़ी चला कर अस्पताल तक पहुंचाया.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...