26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यरेप केस में DNA रिपोर्ट निर्णायक सबूत नहीं, बॉम्बे HC की टिप्पणी

रेप केस में DNA रिपोर्ट निर्णायक सबूत नहीं, बॉम्बे HC की टिप्पणी

Published on

मुंबई,

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की एक लड़की से रेपकर उसे गर्भवती करने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कोर्ट में डीएनए रिपोर्ट पेश कर दावा किया कि आरोपी लड़की के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता नहीं है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए. इस पर कोर्ट ने कहा कि डीएनए टेस्ट को इस मामले में निर्णायक सबूत नहीं माना जा सकता है, लेकिन यह एक पुष्टिकारक सबूत हो सकती है. इसके बाद पीठ ने आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया.

आरोपी के घर के पास में रहती है पीड़िता
न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने कहा, “भले ही डीएनए टेस्ट के मुताबिक आरोपी बच्चे का पिता न हो लेकिन वह पीड़िता को बदनाम नहीं कर सकता है. पीड़िता ने 164 में दिए अपने बयान दोहराया है कि आवेदक ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए हैं.”

पुलिस चार्जशीट के अनुसार, आरोपी ने अपने घर में काम करने वाली लड़की की परिस्थितियों का गलत फायदा उठाया है. पुलिस को जांच में पीड़िता की गवाही पर भरोसा न करने की कोई ठोस वजह नहीं मिली.जानकारी के मुताबिक नेरुल थाने में पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. नाबालिग के माता-पिता एक झुग्गी रहते हैं. वे मजदूरी करते हैं. आरोपी वहीं पास की ही एक बिल्डिंग में रहता था.

बच्चों की देखभाल करने के लिए किया था संपर्क
परिजनों ने केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया था कि आरोपी और उसकी पत्नी ने फरवरी 2020 में उनसे संपर्क किया था कि वे अपने 6 और 1 साल के दो बच्चों की देखभाल के लिए लड़की को उनके घर भेज दें.उन्होंने बताया कि चार महीने बाद जुलाई में लड़की के पेट में दर्द हुआ. जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि जब आरोपी की पत्नी शहर से बाहर गई थी तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए 10 दिन तक उसका रेप किया.लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे आश्वासन दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा. इसके बाद उसने लड़की को 200 रुपये दिए फिर दिन में दो बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

आरोपी की पत्नी ने अबॉर्शन कराने की कोशिश की
जानकारी के मुताबिक जब परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो उनसे आरोपी की पत्नी ने संपर्क किया. उन्होंने अपनी गलती मानी और लड़की का इलाज कराने की बात कही. इसके बाद आरोपी की पत्नी लड़की को उसके माता-पिता की गैरमौजूदगी में अस्पताल ले गई. उसे दो इंजेक्शन और चार गोलियां दिलवाईं लेकिन गर्भपात नहीं हो सका.

न्यायमूर्ति डांगरे ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि डीएनए की पॉजिटिव रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हो सकती है, लेकिन अगर रिपोर्ट निगेटिव है तो सबूत के तौर पर उसे दूसरे दस्तावेज कोर्ट में पेश करने होंगे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...