8.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्य'सरकार गिराने के लिए इरफान असम CM से मिलाना चाहते थे, झारखंड...

‘सरकार गिराने के लिए इरफान असम CM से मिलाना चाहते थे, झारखंड के कांग्रेस MLA का दावा

Published on

रांची,

पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई की रात झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के पास से 50 लाख कैश बरामद होने के मामले में झारखंड कांग्रेस के ही एक विधायक ने गिरफ्तार नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड में बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने तीनों विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखते हुए दावा किया कि राजेश कच्छप और इरफान अंसारी ने मुझे कोलकाता बुलाया था और यहां से वे मुझे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मिलाने के लिए गुवाहाटी ले जाने वाले थे.

कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार बिस्वा ने कथित तौर पर झारखंड सरकार गिराने के बाद बनने वाली नई सरकार में हर विधायक को मंत्री पद और हर विधायक को 10 करोड़ रुपये का आश्वासन दिया था.

हमारे पास असम सीएम की फोन रिकॉर्डिंग
इससे पहले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमारी गठबंधन सरकार गिराने के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है. कांग्रेस नेता ने आजतक से बात करते हुए इस पूरे घटनाक्रम के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दोषी ठहराया है. अविनाश पांडे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बीते कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डाला हुआ था. उन्होंने हमारे किस-किस विधायक से बात की, इसकी फोन रिकॉर्डिंग समेत सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं. समय आने पर इसको सबके सामने लाया जाएगा.

बेनकाब हो गया ऑपरेशन लोटस: जयराम रमेश
कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी का “ऑपरेशन लोटस” बेनकाब हो गया. जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया.”

गैर बीजेपीशासित राज्यों में सरकार गिराने की साजिश
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मामले में बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह पूरे देश में गैर भाजपा शासित प्रदेशों में सरकार गिराने की साजिश में शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों की हरकत को भी निंदनीय बताया है.

कैशकांड पर जवाब दे कंग्रेस आलाकमान: बीजेपी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सवाल पूछा कि जब पैसे कांग्रेस विधायकों के पास से पकड़े गए हैं, तो इसका जवाब कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को देना चाहिए या फिर बीजेपी को. बंगाल के लिए भी बीजेपी जिम्मेवार है क्या? सबने देखा पार्थ चटर्जी और अर्पिता की कहानी. बीजेपी किसी साजिश में शामिल नहीं है. पार्टी को बदनाम करने की कोशिश को जा रही है.वहीं निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पैसे टेंडर मैनेज करने के लिए उगाही की गई थी. जेएमएम ही कांग्रेस को तोड़ना चाहती है.

तीनों MLA पार्टी से सस्पेंड, अरेस्ट किए गए
कैश मिलने के बाद कांग्रेस ने सख्त एक्शन लेते हुए 3 विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सेल कोंगारी और इरफान अंसारी, एक ड्राइवर और एक सहायक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद रविवार को पुलिस ने पांचों लोगों को हावड़ा जिला अदालत ने पेश किया गया. फिलहाल पुलिस ने तीनों को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

मशीन से हुई थी कैश की गिनती
पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी के पास नेशनल हाइवे-16 पर एक एसयूवी में को पुलिस ने रोका था. इस कार में कांग्रेस के तीनों विधायक मौजूद थे. वहीं एसयूपी से भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया था. कैश की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई थी, जिसके बाद पता चला था कि विधायकों के पास 50 लाख रुपया था.

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...