18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी की घटना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बयान...

महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी की घटना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बयान की निंदा : जीतू पटवारी

Published on

भोपाल ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदेशी महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकलते समय स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसे श्री पटवारी ने महिलाओं की सुरक्षा में सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

श्री पटवारी ने कहा विदेश से आई महिला क्रिकेटर अगर बाहर घूमने या बातचीत करने जातीं तो उनके साथ कितनी महिला कांस्टेबल साथ रहेंगी? मंत्री का यह बयान स्वीकार करता है कि सरकार सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है। अगर खिलाड़ी ‘ओपन’ घूमेंगे तो सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी—यह तो खुला जंगलराज है! महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली भाजपा सरकार इसे निभा नहीं पा रही।

यह भी पढ़िए: बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित छठ पूजा का आयोजन

यह भारतीय जनता पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है, जहां कानून-व्यवस्था की अराजकता मंत्री के मुंह से फूट-फूटकर चिल्ला रही है। अगर महिलाएं खुलकर घूम नहीं सकतीं, तो यह प्रदेश में पूर्ण जंगलराज का प्रमाण है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों को तत्काल सजा दे। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, न कि जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर डालने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी और सरकार की इस लापरवाही को उजागर करती रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this