13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedआटा, तेल, गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल ने रुलाया, एक साल में इतने...

आटा, तेल, गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल ने रुलाया, एक साल में इतने बढ़ गए दाम

Published on

नई दिल्ली,

देश में महंगाई की मार से जनता का हाल-बेहाल है. भले ही सरकार दूसरे देशों के आंकड़े पेश करके भारत में कीमतें कम होने का दावा रही हो. लेकिन बीते एक साल में खाने से लेकर ईंधन तक की कीमतों में आई तेजी ने लोगों की जेब का खर्च बढ़ा दिया है. आटा, दूध, दालों की कीमतें या फिर खाने के तेल या पेट्रोल-डीजल के दाम सालभर में बड़ा अंतर आया है.

महंगाई के मुद्दे पर घमासान
महंगाई का मुद्दा न केवल आम जनता के लिए बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी सबसे ज्यादा अहम रहता है. वर्तमान में इसे लेकर सड़क से संसद तक इसे लेकर हंगामा जारी है. आरबीआई ने रेपो दरों को लगातार दो बार बढ़ाया और फिर बढ़ोतरी की तैयारी है. तो चालू मानसून सत्र में महंगाई को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है. लेकिन महंगाई की मार के बीच सरकार का कहना है कि देश में जरूरी सामानों की कीमतों में कमी आ रही है.

आरबीआई के लक्ष्य से ऊपर महंगाई
भारत की खुदरा महंगाई दर में जून 2022 में गिरावट जरूर आई है. लेकिन लगातार छठे महीने यह आरबीआई के तय मानकों से ऊपर बनी हुई है. जून में खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 फीसदी रही, जो मई महीने से 0.3 फीसदी कम है. मई के महीने में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही थी. अप्रैल के महीने में खुदरा मंहगाई दर 7.79 फीसदी रही थी. खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) जून में 7.75 फीसदी रही है, जो मई महीने में 7.97 फीसदी थी.

सालभर में आटे की कीमत यहां पहुंची
आम आदमी पर महंगाई की मार किस कदर बढ़ गई है, इसका अंदाजा आटे की बढ़ती कीमतों के देखकर लगाया जा सकता है. लोगों के लिए दो जून की रोटी खाना भी मुश्किल होता जा रहा. देश में गेहूं की बंपर पैदावार के बाद भी आटे की खुदरा कीमतें 12 वर्ष के उच्च स्तर पर हैं. एक साल में ही आटे का दाम 9.15 फीसदी तक बढ़ चुका है. बीते 7 मई 2022 में जारी नागरिक आपूर्ति विभाग के जारी आंकड़े देखें तो गेहूं के आटे का औसत खुदरा मूल्‍य 32.78 रुपये प्रति किलोग्राम था. पिछले साल की समान अवधि में यह कीमत 30.03 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

एलपीजी सिलेंडर के दाम आसमान पर
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में सालभर में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 200 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा बढ़ चुके हैं. एक साल पहले दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये थी, जो फिलहाल 1053 रुपये पर आ गई है. सोमवार 1 अगस्त को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये घटाए गए, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया. आज भी दिल्ली-मुंबई में यह 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है.

पेट्रोल-डीजल पर उठाने पड़े ये कदम
31 जुलाई 2021 को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर था. हालांकि, फिलहाल भी कीमतें इसी के आसपास हैं. लेकिन ये स्तर सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में की गई कटौती के बाद पाया जा सका है. पेट्रोल-डीजल का दाम पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अभी क्रमशः 96.72 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर है. साल 2021 में ईंधन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली थी.

खाने के तेल ने बिगाड़ा बजट
खाने के तेल की कीमतों में भी बीते एक साल में जोरदार इजाफा हुआ है. हालांकि, सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए और कंपनियों को निर्देश जारी किए. इसके बाद कुछ नरमी देखने को मिली, लेकिन अभी भी यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं. पाम तेल की कीमत जून में 156.02 रुपये प्रति किलो से कम होकर जुलाई में 143.81 रुपये प्रति किलो हो गई, लेकिन इसका खुदरा भाव अभी भी सालभर पहले के 131.09 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में 9.70 फीसदी ज्यादा है. सोयाबीन ऑयल की बात करें तो एक महीने में यह 169.7 रुपये प्रति किलो से कम होकर 164.43 रुपये पर आ गया, लेकिन पिछले साल की समान अवधि में 148.82 रुपये प्रति किलोग्राम से यह अभी भी 10.49 फीसदी अधिक हैं.

सब्जी से दूध तक पर महंगाई
भारत में थोक दूध की कीमतों में वार्षिक आधार पर 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सिर्फ पिछले पांच महीनों का ही आंकड़ा देखें को देश में डेयरी कंपनियों ने दूध की बिक्री कीमतों में लगभग 5-8 फीसदी की तेजी आई है. अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों के बीते एक साल में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा सब्जियों की कीमतों में भी तेज वृद्धि देखने को मिली है. टमाटर की कीमतें तो सुर्खियों में आ गई थीं. कुल मिलाकर सरकारी आंकड़े देखें तो खाद्य महंगाई दर जून में 7.75 फीसदी रही है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...