22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयCorona की नई लहर... दिल्ली समेत इन शहरों-राज्यों में संकट की आहट!

Corona की नई लहर… दिल्ली समेत इन शहरों-राज्यों में संकट की आहट!

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 1 हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1,263 नए मामले दर्ज किए गए. यहां संक्रमण दर भी बढ़कर 9.35 प्रतिशत हो गई. दिल्ली में लगातार पांचवे दिन कोरोनो 1 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके साथ ही लगातार नौवें दिन दिल्ली में संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्याादा है. इससे पहले दिल्ली में 26 जून को 1,891 मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 1,333 केस मिले थे. ये जुलाई महीने में आए एक दिन के मामलों में सबसे ज्यादा थे. इस दिन संक्रमण दर 8.39 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इस दिन 3 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हुई थी. इसने एक दिन पहले शुक्रवार को 7.36 फीसदी संक्रमण दर के साथ 1,245 मामले आए थे. दिल्ली में गुरुवार को 6.56 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 1,128 मामले दर्ज किए गए थे.

एक्टिव मरीज भी बढ़ रहे
नए मामलों को मिलाकर अब दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4,509 हो गई है. इनमें से 2,977 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. राजधानी में अब तक कोरोना के 19 लाख 55 हजार 771 मामले आ चुके हैं. वहीं, अब तक 26,311 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए 9,402 बेड आरक्षित हैं. फिलहाल इसमें से 289 बेड पर मरीज भर्ती हैं.

इस तरह दिल्ली में बढ़े मामले
तारीख        मामले
31 जुलाई 1,263 केस
30 जुलाई 1,333 केस
29 जुलाई 1245 केस
28 जुलाई 1128 केस
27 जुलाई 1066 केस

इन राज्यों में भी आ रहे ज्यादा केस
राज्यों के हिसाब से कोरोना के मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 30 जुलाई को 2,087 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. वहीं कर्नाटक में 1886 मामले सामने आए थे. तीसरे नंबर पर केरल का नाम था, जहां 1595 कोरोना के मामले मिले थे. तमिलनाडु में 1548 और दिल्ली में 1333 केस सामने आए थे. इन पांच राज्यों से मिले कोरोना केस, देश में कुल कोरोना मामलों का 42.96% फीसदी थे. अकेले महाराष्ट्र की भागीदारी ही 10.61 फीसदी थी.

 

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...