6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिभारत में मंदी का सवाल ही नहीं... विपक्ष को झाड़ लगा वित्‍त...

भारत में मंदी का सवाल ही नहीं… विपक्ष को झाड़ लगा वित्‍त मंत्री सीतारमण ने दिखाया आईना

Published on

नई दिल्‍ली

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को महंगाई पर संसद में बयान दिया। इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। कोरोना संकट के बावजूद देश अच्‍छी स्थिति है। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने समय-समय पर कदम उठाए हैं। अमेरिका का जिक्र करते हुए सीतारमण ने साफ किया कि भारत में मंदी का सवाल ही नहीं है।

सीतारमण ने पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बजाय भारत की अमेरिका से तुलना करने की बात कही। उन्‍होंने ग्रोथ, महंगाई और दुनिया की चुनौतियों का जिक्र किया। सीतारमण ने कहा कि हमें देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है। भारत दुनिया में क्या स्थान रखता है। विश्व ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। महामारी से बाहर आने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है। इसलिए वह भारत के लोगों को इसका श्रेय देती हैं।

वित्‍त मंत्री बोलीं कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले 2 साल में भारत को विश्व बैंक, IMF और दूसरी वैश्विक संस्थाओं की ओर से मजबूत रैंकिंग दी गई है। हर बार जब उन्होंने आकलन किया है, विश्व की विकास दर उस अवधि में अनुमान से कम रही। भारत की भी विकास दर अनुमान से कम रही है। लेकिन, हर बार भारत की विकास दर सर्वाधिक थी।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि अमेरिका की GDP में दूसरी तीमाही में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही में 1.6 फीसदी की गिरावट आई। इसे उन्होंने अनौपचारिक मंदी का नाम दिया। भारत में मंदी या स्‍टैगफ्लेशन का सवाल ही नहीं उठता। ब्लूमबर्ग की सर्वे में बताया गया है कि भारत में मंदी की संभावना शून्‍य है।

उन्‍होंंने कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं। लेकिन, भारत में NPA कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज GDP का 56.9 फीसदी है।

सीतारमण ने बताया कि IMF के डेटा के अनुसार, भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है जहां औसतन सरकार पर कर्ज GDP का 86.9 फीसदी है। GST संग्रह पिछले 5 महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 8 इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जून में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई। जून में कोर सेक्टर में वार्षिक दर से 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत सकारात्मक संकेत दिखा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...