24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराजनीतिसिर पर भगवा गमछा बांध बुलेट लेकर तिरंगा रैली में पहुंचे मनोज...

सिर पर भगवा गमछा बांध बुलेट लेकर तिरंगा रैली में पहुंचे मनोज तिवारी, हेलमेट पहनना भूले तो मांगी माफी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में हिस्सा लेने के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर माफी मांगी है। बीजेपी सांसद रैली के दौरान सिर पर भगवा गमछा बांधे बुलेट लेकर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी सांसद ने हेलमेट ही नहीं लगाया था। ट्विटर पर तस्वीर वायरल होने के बाद मनोज तिवारी ने हेलमेट नहीं पहनने को लेकर लोगों से माफी मांग ली। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा कि आज हेलमेट नहीं पहनने के लिए बहुत माफी मांगता हूं। मनोज तिवारी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग कर लिखा कि मैं चालान भर दूंगा।

कई सांसद और मंत्री हुए थे शामिल
बीजेपी सांसद ने इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों से दुपहिया वाहन चलाने के लिए दौरान हेलमेट पहनने का भी अनुरोध किया। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया था। देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई थी। रैली में दिल्ली के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी लाल बुलेट लेकर पहुंचे थे।

‘हमको इतनी आसानी से नहीं छोड़ा जाता’
मनोज तिवारी के इस ट्वीट पर लोगों ने सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी की खिंचाई भी शुरू कर दी। एक यूजर vineet_mishra ने लिखा, सर हमको इतनी आसानी से सारी ट्वीट करने पर नहीं छोड़ा जाता है, बड़ी बड़ी बातें बोली जाती हैं कैसे गाड़ी ज़ब्त हो सकती है फिर मिन्नतें करने पर चालान बनता है, किसी भी पुलिस चेकिंग अभियान पर खड़े होकर देख लीजिए।

जो आपके पीछे खड़े हैं उनका भी चालान कटवाइए
एक यूजर karanraj5544 ने लिखा कि नौटंकी है और कुछ नही, सब का चालान कटवाइए पीछे भी बहुत लोग है बिना हेलमेट के। सरकार में है इसीलिए मनमानी कर रहे आप और आपके लोग। पहले नियम तोड़ते है फिर चालान भरने का ढोंग करते है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...