23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeसैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर, फिल्म 'मासूम सवाल' के पोस्टर...

सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर, फिल्म ‘मासूम सवाल’ के पोस्टर पर विवाद

Published on

पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम फिल्म ‘मासूम सवाल’ का जुड़ गया है। फिल्म के एक पोस्टर में सैनिटरी पैड पर फिल्म के कलाकारों के साथ ही भगवान कृष्ण की तस्वीर नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। फिल्म के डायरेक्टर और एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

‘आहत करने का कोई इरादा नहीं’
फिल्म में एक वकील का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘पहली बात, मुझे इस विवाद के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा कुछ है तो मैं कहना चाहती हूं कि मेकर्स का किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं रहा होगा। फिल्म का मकसद केवल समाज की दकियानूसी सोच को तोड़ना है। आज की पीढ़ी में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है जो महिलाओं पर जबरन लादा जाता है।’

‘महिलाओं की माहवारी पर आधारित है फिल्म’
फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने कहा कि कई बार चीजों को देखने का हमारा रवैया गलत होता है, इसी के कारण गलतफहमी पैदा होती है। उन्होंने कहा, ‘यह पूरी फिल्म महिलाओं की माहवारी पर आधारित है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि इसमें सैनिटरी पैड दिखाया जाए। पैड पर कृष्णा नहीं हैं। हमें इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है।’

‘कौन हैं कलाकार’
फिल्म Masoom Sawaal में एकावली खन्ना के अलावा नितांशी गोयल, शिशिर शर्मा, मधु सचदेव, रोहित तिवारी, वृंदा त्रिवेदी, रामजी बाली, शशि वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...