5.6 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराजनीतितिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी...

तिरंगे पर घेर रही भाजपा को राहुल गांधी ने नेहरू की डीपी लगा दिया जवाब, संदेश भी लिखा

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र सरकार पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं ने शिरकत की है। सरकार का कहना है कि विपक्षी दलों और नेताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप का राहुल गांधी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ना सिर्फ ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली, बल्कि एक संदेश भी लिखा।

राहुल गांधी ने तिरंगे की एक तस्वीर के साथ अपनी डीपी बदली है। इस तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपनी हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।’ आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगे से डीपी बदलने की शुरुआत की है। इसके बाद सोशल मीडिया में इसकी होड़ सी मच चुकी है। तमाम केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, भाजपा नेताओं के अलावा आम लोगों ने भी अपनी-अपनी डीपी बदली है।

Latest articles

चलती ट्रेन में युवती से बदसलूकी फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम

भोपाल गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक युवती के साथ दुष्कर्म की...

खाली गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी

भोपाल मप्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले ही सियासी...

जेपी अस्पताल में लगी आग ओपीडी ब्लॉक में धुआं ही धुआं

भोपाल राजधानी भोपाल स्थित (जेपी अस्पताल) के ओपीडी ब्लॉक में बुधवार दोपहर आग लगने से...

More like this

खाली गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी

भोपाल मप्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले ही सियासी...