18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: कंधे पर बेटे का शव और 25 किमी दूर घर, इस...

UP: कंधे पर बेटे का शव और 25 किमी दूर घर, इस पिता की बेबसी देखिए

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. 14 साल के लड़के की मौत के बाद उसके शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. ऐसे में मजबूर पिता को अपने कंधे पर ही बेटे के शव को 25 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा.

यह मामला प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का है. मंगलवार को पिता अपने बेटे का इलाज कराने के लिए पहुंचा था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजन उसके शव को वापस घर ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. लाख मिन्नतें करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई गई.

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार निजी एंबुलेंस का खर्चा नहीं उठा सकता था. ऐसे में पिता ने अस्पताल से करछना थाना क्षेत्र के अपने गांव तक बेटे के शव को कंधे पर ही लेकर 25 किलोमीटर का सफर तय किया. इस दौरान कंधे पर बच्चे की लाश लेकर जाते पिता का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया. इस मामले में प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this