17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यआर्टिकल 370 हटने की वर्षगांठ से पहले पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार...

आर्टिकल 370 हटने की वर्षगांठ से पहले पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के मजदूर की मौत

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया है. जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद- 370 हटने की वर्षगांठ से ठीक पहले आतंकियां ने यहां काम करने वाले गैर-कश्मीरी मजदूरों पर ये हमला किया. आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों को ग्रेनेड फेंका और इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई है. जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है, वो बिहार का रहने वाला मुस्लिम व्यक्ति है. घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने की चौथी सालगिरह है. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने साल 2019 में 5 अगस्त के दिन ही जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को हटा दिया था.

मरने वाले श्रमिक की पहचान मोहम्मद मुमताज के तौर पर की गई है. वह बिहार के साकवा पारसा का निवासी था. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि दोनों घायल भी बिहार के ही रहने वाले हैं. इनके नाम मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल हैं और ये दोनों ही बिहार के रामपुर से हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है.

इससे पहले गुरुवार को दिन में आजतक ने पाकिस्तान में बनाए गए एक ‘टूल किट’ को एक्सपोज किया था. पाकिस्तान ने ये टूल किट भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए तैयार की थी. इसमें 5 अगस्त को कश्मीर के मसले पर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी साजिश रची थी. पाकिस्तानी एजेंसियां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने का विरोध करने में जुटी हैं. इसकी आड़ में वह भारत को बदनाम करने की साजिश में लगी हुई हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...