28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में मुफ्ती शाह मीर की गोलियां बरसाकर हत्या, ISI से रिश्ते,...

पाकिस्तान में मुफ्ती शाह मीर की गोलियां बरसाकर हत्या, ISI से रिश्ते, कुलभूषण जाधव के अपहरण का था आरोप

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तुर्बत में अज्ञात बंदूकधारियों ने मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। शाह मीर पर शुक्रवार को उस वक्त हमला हुआ, जब वह नमाज पढ़कर के बाद मस्जिद से बाहर आ रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर अंधाधुंल गोलियां बरसा दीं। शाह को गंभीर हालत में तुर्बत के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है। अभी तक इस हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल सका है।

पाकिस्तान की मीडिया ने मुफ्ती शाह मीर को तुर्बत और बलूचिस्तान का जानामाना धार्मिक विद्वान बताया है। शाह को पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के मेंबर और सीनियर नेता मौलाना फजलुर्रहमान का करीबी माना जाता था। दूसरी ओर ये दावा भी किया जाता है कि शाह पर बलूचिस्तान में आतंक को बढ़ावा देने के आरोप थे। वह पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के तौर पर काम करता था। आईएसआई के एजेंट के तौर पर भारत के नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा कर पाकिस्तान लाने में भी उसका हाथ होने का दावा किया जाता है।

पहले भी हुआ था हमला
पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, शाह रात की नमाज के बाद जब मस्जिद के बाहर आ रहा था तो मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में मीर को कई गोलियां लगीं। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों की गोली का शिकार हुए शाह मीर पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। हालांकि पहले दोनों मौकों पर उसकी जान बच गई थी।

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत काफी समय अशांत है। बलूचिस्तान में आतंकी हमले और टारगेट किलिंग पुलिस और सरकार के लिए चुनौती बन रहे हैं। हालिया समय में इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों पर बलूचिस्तान में लगातार हमले हुए हैं। वही राजनीतिक लोगों को भी निशाना बनाय गया है। इससे सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...