19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यअमरावती मर्डर का जश्न मनाने के लिए रखी थी 'बिरयानी पार्टी', NIA...

अमरावती मर्डर का जश्न मनाने के लिए रखी थी ‘बिरयानी पार्टी’, NIA का बड़ा खुलासा

Published on

अमरावती

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि अमरावती के फार्मासिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो नए आरोपी हत्या का जश्न मनाने के लिए आयोजित “बिरयानी पार्टी” में मौजूद थे। एनआईए ने बुधवार को अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने अमरावती से गिरफ्तार किए गए आरोपी मौलवी मुशफीक अहमद (41) और अब्दुल अरबाज (23) को हिरासत में लेने की मांग करते हुए ये आरोप लगाए। आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 12 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया कि दोनों ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को अपराध करने के बाद पनाह दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मौलवी मुशफीक अहमद और अब्दुल अरबाज पर संदेह है कि दोनों ने हत्या के लिए पैसे जुटाए और अन्य आरोपियों को पनाह दी। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो और लोगों के बाद मामले के संबंध में अब तक नौ को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एनआईए ने दावा किया कि हत्या के बाद जश्न मनाने के लिए एक “बिरयानी पार्टी” आयोजित की गई थी और मुशफीक और अब्दुल उसी पार्टी में मौजूद थे। एजेंसी ने आरोप लगाया कि मुशफीक ने हत्या के बाद कथित मास्टरमाइंड शेख इरफान के साथ फोन पर भी बात की थी। जबकि अब्दुल इरफान द्वारा संचालित संगठन के साथ ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। हत्या का कथित मास्टरमाइंड इरफान रहबर हेल्पलाइन नाम से एक स्वयंसेवी संगठन चलाता था।

रिमांड का विरोध करते हुए, आरोपी के वकील काशिफ खान ने तर्क दिया कि दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोप लागू नहीं होते, क्योंकि वे आतंकवादी नहीं हैं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को 12 अगस्त तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट साझा करने के बाद कोल्हे की 21 जून को पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में हत्या कर दी गई थी।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this