24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्ययूपी में सांसद को भी मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का...

यूपी में सांसद को भी मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा !

Published on

मिर्जापुर,

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. राबर्ट्सगंज से अपना दल (S) के सांसद पकौड़ी लाल और उनके विधायक बेटे राहुल प्रकाश का नाम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में शामिल है.खास बात तो यह है कि सांसद के खाते में किसान सम्मान निधि की 9 किस्तें भी भेजी जा चुकी हैं.अंतिम बार सांसद के नाम से जुड़े खाते में 1 जून 2022 को पैसा भेजा गया है. कृषि विभाग में किसान सम्मान निधि के लिए दर्ज SBI के खाते में यह पैसा डाला गया है.

इससे पहले किसान सम्मान निधि का पैसा पंजाब एंड सिंध बैंक में भेजा जाता रहा है. वहीं सांसद पकौड़ी लाल के बेटे और छानबे से अपना दल(S) के विधायक राहुल प्रकाश का नाम भी किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में दर्ज है. हालांकि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण विधायक के खाते में अभी तक पैसा नहीं भेजा गया है. हैरानी की बात ये है कि दोनों नेताओं का किसान सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 21 अगस्त 2019 को कराया गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक सांसद की पत्नी पन्ना देवी का नाम भी किसान सम्मान निधि में दर्ज है. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधायक राहुल प्रकाश के खाते में पैसा नहीं भेजा गया है. वहीं सांसद पकौड़ी लाल के खाते की जांच की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मामला सही पाए जाने पर पैसे की रिकवरी की जाएगी.

वहीं इस मामले को लेकर मिर्जापुर के उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि विधायक राहुल प्रकाश के खाते में तो पैसा नहीं जा रहा है, जो सांसद का खाता है उसकी जांच करवाई जा रही है जिसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी और पैसों की रिकवरी की जाएगी.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...