22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeखेलCWG: चल गया रवि दहिया का देसी दाव, कुश्ती में आया एक...

CWG: चल गया रवि दहिया का देसी दाव, कुश्ती में आया एक और गोल्ड मेडल

Published on

बर्मिंघम

तोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से रौंदा। 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया ।

पाकिस्तानी पहलवान को हराकर फाइनल पहुंचे
रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर अपना सिल्वर मेडल पक्का किया था। रवि दहिया ने असद अली को 14-4 से हराया था। सूरज सिंह को हराने में तो उन्हें सिर्फ 1 मिनट 14 सेकेंड का समय लगा था।

भारतीय पहलवानों का जलवा
भारत कुश्ती में तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीत चुका है। कल यानी 5 अगस्त को बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता था तो अंशु मलिक ने सिल्वर अपने नाम किया था। मोहित ग्रेवाल, दिव्या काकरान ने कल ब्रॉन्ज मेडल जीता तो आज पूजा गहलोत भी कांस्य अपने नाम करने में सफल रहीं।

रवि पर हुई थी पैसों की बरसात
बीते साल जुलाई-अगस्त में हुए तोक्यो ओलिपिंक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने खजाना खोल दिया था। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने दिलेर पहलवान को 4 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी थी। साथ ही हरियाणा में अपनी इच्छानुसार प्लॉट खरीदने पर 50% कंसेशन देने की बात भी कही थी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...