24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यSUV पर यूपी सरकार का LOGO लगाकर घूमता था श्रीकांत त्यागी, FIR

SUV पर यूपी सरकार का LOGO लगाकर घूमता था श्रीकांत त्यागी, FIR

Published on

नोएडा,

नोएडा की पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी और रौब झाड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से फरार श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है. वहीं उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. दरअसल, पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही आरोपी की गाड़ियों को भी सीज किया गया है. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के सांसद औैर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सोसायटी में पहुंचकर पीड़ित महिला समेत बाकी निवासियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपी की 48 घंटे में गिरफ्तारी हो जाएगी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक लोगो लगाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था. जिसके चलते उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. नोएडा पुलिस के एडिशनल डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रणविजय सिंह ने बताया कि श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर रेड जारी है. उस पर एक और FIR नोएडा पुलिस ने दर्ज की है.

एमवी एक्ट के तहत गाड़ियां जब्त
एडीसीपी ने बताया कि त्यागी अपनी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक लोगो लगाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था. उसकी गाड़ी भी जब्त की गई है. 2 और लग्जरी गाड़ियां नोएडा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त की हैं. वहीं उन्होंने साफ किया है कि श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस की तरफ से कोई सिक्योरिटी नहीं दी गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा एक निवासी महिला के साथ गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें आरोपी महिला को धक्का देता भी नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने पर दावा किया गया था आरोपी खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताकर अक्सर सोसायटी वालों पर रौब झाड़ता था और इसका फायदा उठाकर उसने सोसायटी में अवैध अतिक्रमण किया हुआ था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...