18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिविनेश-बजरंग अब हुए कांग्रेसी, हरियाणा चुनाव से पहले थामा 'हाथ'

विनेश-बजरंग अब हुए कांग्रेसी, हरियाणा चुनाव से पहले थामा ‘हाथ’

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश और बजरंग अब कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे. दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं. बजरंग पूनिया ने कहा कि बीजेपी की आईटी से आज कह रही है कि हमारा मकसद तो राजनीति करना था, लेकिन जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तब बीजेपी के अलावा सभी पार्टियां हमारे साथ थीं. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करेंगे. ग्राउंड पर रहकर काम करेंगे. जब विनेश फाइनल में गई तब पूरा देश खुश था, लेकिन अगले दिन जो घटना हुई उसके बाद एक आईटी सेल खुश थी.

कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूं, ऐसी कोशिश करूंगी. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं. बुरे समय में पता लगता है कि कौन आपके साथ है. मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं जो महिलाओं की पीड़ा समझती है. हम हर उस महिला के साथ खड़े हैं जो खुद को असहाय समझती है. जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तब बीजेपी छोड़ हर पार्टी ने हमारा साथ दिया. आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं. विनेश ने कहा कि जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी हम जीतेंगे. हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे.

दोनों खिलाड़ियों ने देश का दिल जीता है: के सी वेणुगोपाल
ओलंपिक रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ली है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदयभान ने दोनों के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी के नेता दीपक बावरिया और पवन खेड़ा भी मौजूद थे। इस मौके पर महासचिव के सी वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग का स्वागत करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। इन दोनों खिलाडियों ने देश का दिल जीता है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...