29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलभारत को मेडल दिलाने में चोटिल हुए थे संकेत सरगर, अब सरकार...

भारत को मेडल दिलाने में चोटिल हुए थे संकेत सरगर, अब सरकार उठा रही सर्जरी का खर्च

Published on

नई दिल्ली:

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिये खाता खोलने वाले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रविवार को कोहनी की सर्जरी करायी, जिसके लिये खेल मंत्रालय ने 30 लाख रूपये मंजूर किये। 21 साल के सरगर की कोहनी 55 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क के दूसरे प्रयास में 139 किग्रा का वजन उठाते हुए चोटिल हो गयी थी, लेकिन वह रजत पदक जीतने में सफल रहे थे।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘उन्हें तुरंत ही चिकित्सा मुहैया करायी गयी और ब्रिटेन में डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। भारत सरकार ने इस युवा एथलीट की सर्जरी का खर्चा उठाने का फैसला किया और आज उनके ऑपरेशन के पूरे खर्चे के लिये 30 लाख रूपये की राशि मंजूर की।’

इसमें कहा गया, ‘एथलीट की हालत स्थिर है ओर वह ब्रिटेन के अस्पताल में उबर रहे हैं।’ ओलिंपिक रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने संकेत केा मदद मुहैया कराने के लिये सरकार और भारोत्तोलन महासंघ का धन्यवाद किया।महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सरगर स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...