15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
HomeBD Newsकॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने गए 10 खिलाड़ी हुए लापता, इंग्लैंड में...

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने गए 10 खिलाड़ी हुए लापता, इंग्लैंड में बसने के लिए देश छोड़ने को तैयार

Published on

बर्मिंघम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हो चुका है। 11 दिनों तक चले खेल के इस महासमर 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पड़ोसी देश श्रीलंकाई एथलीट भी भाग लिए, लेकिन कॉमनवेल्थ समापन के बाद बताया जा रहा है कि 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब है। इनमें 9 एथलीट और एक मैनेजर है। देश आर्थिक संकट को देखते हुए यह सभी 10 भी वापस श्रीलंका नहीं जाना चाहते हैं। इन्हें ढुंढ़ने लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत की गई लेकिन इनका अता पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि श्रीलंका भयंकर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं। यहां के लोगों को जरूरी सामना तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि देश में ईंधन खत्म हो गया है। लोगों को अपने वाहनों में ईंधन डालने के लिए पांच से छह दिन तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रीलंका के नागरिक देश से पलायन करना चाहते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रीलंका की तरफ से 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल बर्मिंघम गया था। हालांकि कॉमनवेल्थ में भी श्रीलंकाई एथलीटों के भाग लेने पर संकट था लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स महासंघ और यहां की क्रिकेट बोर्ड की मदद से वह बर्मिंघम जा पाया।

वहीं गायब हुए खिलाड़ियों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों ने सभी के पासपोर्ट मांगे हैं ताकि उनका पता लगाया जा सके। पुलिस खिलाड़ियों को ढूंढ कर यह तय करना चाहती है कि वह सुरक्षित है या नहीं। यह पहला मौका नहीं जब विदेशी दौरे पर श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए हैं। इससे पहले भी ओस्लो में रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान दल के मैनेजर बिना बताए गायब हो गए थे। साल 2014 में एशियन गेम्स के दौरान श्रीलंका के दो श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए थे जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

आर्थिक तंगी के कारण श्रीलंका में नहीं होगा एशिया कप
श्रीलंका में मौजूदा हालात इतने खराब हो चुके हैं कि खेल के बड़े-बड़े आयोजन उसके हाथ फिसल रहा है। हाल ही में टी20 एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका की जगह यूएई को सौंप दिया गया। टी20 एशिया कप की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से होनी है लेकिन देश के हालात को देखते हुए श्रीलंका से मेजबानी वापस ले लिया गया।

हालांकि इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तानी की सफल मेजबानी की थी लेकिन एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है। ऐसे में इसके सफल और सही आयोजन के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यूएई में एशिया कप को कराने का फैसला किया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...