14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeखेलकोहली 41, तो राहुल 94 दिन बाद खेलेंगे... वो भी सीधे PAK...

कोहली 41, तो राहुल 94 दिन बाद खेलेंगे… वो भी सीधे PAK से, कहीं रिस्क तो नहीं?

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. दोनों को इसी महीने से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में उनका लगभग सभी मैच खेलना तय है.

जबकि कोहली पर मैनेजमेंट को अब भी पूरा भरोसा है. उन्हें भी एशिया कप के लगभग हर मैच में मौका मिल सकता है. एशिया कप में भारत को पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. यदि पाकिस्तान के खिलाफ भी दोनों को मौका मिलता है, तो यह राहुल का 94 दिन और कोहली का 41 दिन बाद कोई मैच होगा. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सिर्फ बड़े नाम के आधार पर इन खिलाड़ियों को बगैर किसी प्रैक्टिस मैच या कोई दूसरी सीरीज के इस मैच में उतारना सही रहेगा.

सर्जरी के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए थे राहुल
इसमें बड़ी बात यह है कि कोहली पिछले पांच महीने से कोई इंटरनेशनल अर्धशतक और ढाई साल से कोई शतक भी नहीं लगा सके हैं. वह लगातार रन बनाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं. जबकि केएल राहुल ने हाल ही में जर्मनी में अपनी ग्रोइन की सर्जरी कराई थी. इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए आए थे. यहां आने पर उन्हें कोरोना हो गया था. फिलहाल, वह ठीक हैं. मगर सीधे पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच में उन्हें भी उतारना बड़ा रिस्क है.

केएल राहुल ने पिछला मैच 25 मई को खेला था
केएल राहुल ने अपना पिछला मैच आईपीएल में बतौर कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए इसी साल 25 मई को खेला था. इसमें राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 79 रनों की पारी खेली थी. इससे ठीक पहले वाले मैच में भी राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाए थे. वह फॉर्मे में तो नजर आ रहे थे, मगर सर्जरी के बाद सीधे एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खिलाना सही फैसला नजर नहीं लग है.

कोहली ने पिछला मैच 17 जुलाई को खेला था
वहीं, कोहली ने पिछला मैच इसी साल 17 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था. उस मैच में उन्होंने 17 रन ही बनाए थे. कोहली ने हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे पर 6 इंटरनेशनल पारियों में सिर्फ 76 रन ही बनाए थे. उन्होंने सबसे पहले एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में 11 और दूसरी पारी 20 रन बनाए.

इसके बाद टी20 सीरीज के दो मैचों में वह 1 और 11 रन ही बना सके. इसके बाद लगा कि वनडे सीरीज में कोहली अच्छा प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब देंगे, मगर यह भी उम्मीद बेमानी रही. उन्होंने फैन्स की उम्मीदें तोड़ते हुए पहले लॉर्ड्स वनडे में 16 रन बनाकर चलते बने. फिर मैनचेस्टर वनडे में कोहली 17 रन बनाकर ढेर हो गए. अब इस खराब दौर में उन्हें लंबे ब्रेक के बाद सीधे बड़े मैच में उतारना बड़ा रिस्क है.

27 अगस्त से होगा एशिया कप
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले यूएई में होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.

ये तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय
बीसीसीआई ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. वे वर्तमान में बेंगलुरु में स्थित एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. तीन खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है.’

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...