9.3 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यहिस्‍ट्रीशीटर श्रीकांत त्‍यागी की फॉर्च्यूनर कार में चिपका मिला विधायक का स्टिकर

हिस्‍ट्रीशीटर श्रीकांत त्‍यागी की फॉर्च्यूनर कार में चिपका मिला विधायक का स्टिकर

Published on

नोएडा

सेक्‍टर 93 स्थित ग्रैंड ओमेक्‍स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाला नेता श्रीकांत त्‍यागी आखिरकार नोएडा पुलिस की पकड़ में आ गया। वह पिछले चार दिनों से उत्‍तराखंड में भागा भागा फिर रहा था। मेरठ में पुलिस ने उसे धर दबोचा। यूपी के पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्या का खास कहा बताया जा रहा त्‍यागी पुराना हिस्‍ट्रीशीटर है। नोएडा के ही दो थानों में उस पर नौ मुकदमें दर्ज हैं। उस पर पहला मुकदमा वर्ष 2007 में दर्ज हुआ था। उस पर गुंडा ऐक्‍ट के तहत भी मामला दर्ज है। श्रीकांत त्यागी को लग्जरी गाड़ियों का शौक था और वह अपनी इन्हीं गाड़ियों से लोगों पर रौब जमाता था। इससे पहले श्रीकांत त्यागी की तीन लग्जरी गाड़ियां पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है। जिस चौथी कार फॉर्च्यूनर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है उस पर विधायक का स्टिकर लगा मिला है। स्टिकर की मान्‍यता वर्ष 2023 तक है।

श्रीकांत त्यागी के पैतृक गांव गाजियाबाद के सिहानी में लोग बेहद ही परेशान हैं। श्रीकांत के ताऊ सुभाष त्यागी का कहना है कि इस मामले में श्रीकांत की ही गलती है। श्रीकांत को घटना वाले दिन ही सरेंडर कर देना चाहिए था। उसने गलत किया है, महिला को धक्का नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि श्रीकांत कानपुर का विकास दुबे बन गया है। पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी। श्रीकांत के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, उसे गाजियाबाद से सुरक्षाकर्मी मिले हुए थे। प्रदेश के बड़े नेताओं के करीबी होने की बात कर उसने जिले में प्रभाव जमाया हुआ था।

भंगेल में 60 दुकानें, हर महीने आता है मोटा पैसा
नोएडा के भंगेल इलाके में श्रीकांत त्‍यागी की करीब 60 दुकानें बताई जा रही हैं जिनसे हर महीने मोटा किराया आता है। सोमवार को छानबीन के लिए जीएसटी की टीम भंगेल पहुंची थी। अधिकारी भंगेल के बाजार में त्‍यागी से जुड़े अहम कागज तलाश रहे हैं। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी के घर से उसकी चार लग्जरी कारों को अपने कब्जे में ले चुकी है। इन कारों में 2 फॉर्च्यूनर और टाटा सफारी व होंडा सिविक शामिल है।

नोएडा थाना फेस-2 पर इन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमें
99/2007 (IPC 387),
386/2007 (3/4 Gunda Act)
634/2009 (147, 336, 427, 504 IPC & 7 कि० ला० एक्ट)
635/2009 (147, 148, 336, 341, 427 IPC)
449/2015 (147, 323, 506 IPC)
309/2020 (323, 504, 506, 307 IPC)
329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 IPC)
335/2022 (419, 420, 482 IPC

नोएडा थाना सेक्टर 39 पर दर्ज मुकदमें
514/2008 (323, 325, 506, 427, 308)

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...