17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeखेलICC रैकिंग में बाबर आजम का जलवा कायम, श्रेयस को भी बंपर...

ICC रैकिंग में बाबर आजम का जलवा कायम, श्रेयस को भी बंपर फायदा

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी रैंकिग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जलवा कायम है. बाबर आजम ने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. बाबर आजम के 818 रेटिंग अंक हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 11 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है. हालांकि सूर्या अब भी टी20 रैंकिंग में नंबर 2 पर मजबूती के साथ बरकरार हैं.

बाबर को पीछे छोड़ने का था मौका
सूर्यकुमार यादव के पास बाबर आजम को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन विंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच नहीं खेलने के चलते उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई. पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने आखिरी बार अप्रैल में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन फिर भी वह टॉप पर बने हुए हैं.

एशिया कप 2022 में सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम के बीच टॉप स्थान पाने के लिए दिलचस्प लड़ाई होगी. पाकिस्तान एशिया कप के लिए यूएई जाने से पहले नीदरलैंड के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैच खेलेगा. दूसरी ओर टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में जिम्बाब्वे में 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेगी.

भुवनेश्वर कुमार को नुकसान
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसक गए. दूसरी ओर रवि बिश्नोई ने 50 स्थान की छलांग लगाकर 44 वां स्थान हासिल किया है. टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को भी जबरदस्त फायदा हुआ है. श्रेयस अय्यर ने फ्लोरिडा में विंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के दौरान शानदार पारी खेली, जिसके चलते वह छह स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए.

ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग (10 अगस्त, 2022 तक)
1. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 818
2. सूर्यकुमार यादव (भारत)- 805
3. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 794
4. एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका) -792
5. डेविड मलान (इंग्लैंड)- 731
6. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 716
7. पथुम निसंका (श्रीलंका) – 661
8. डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड) – 655
9. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- 644

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...