21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'विपक्ष खत्म करना चाहते थे, इनके तोते उड़ गए', शत्रुघ्न सिन्हा ने...

‘विपक्ष खत्म करना चाहते थे, इनके तोते उड़ गए’, शत्रुघ्न सिन्हा ने ली BJP की चुटकी

Published on

पटना,

बिहार में नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ले ली है. अब 164 विधायकों के समर्थन में राज्य में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनी है. लेकिन बीजेपी इस पूरी सरकार को ही जनादेश का अपमान बता रही है. नीतीश कुमार के अलग होने के फैसले को विश्वासघात कह रही है. इस बीच टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. जोर देकर कहा है कि बीजेपी के इस समय तोते उड़ गए हैं. विपक्ष को खत्म करने के सपने देखने वाली पार्टी खुद अकेले रह गई है.

आजतक से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बिहार से संदेश स्पष्ट निकल रहा है कि पूरे विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा. ममता बनर्जी भी ऐसा ही चाहती हैं, अखिलेश भी इस एकता की बात कर चुके हैं, बिहार में नीतीश-तेजस्वी साथ आए हैं. अगर बिहार में 164 विधायक साथ आ सकते हैं, तो देश में भी तमाम विपक्ष एक क्यों नहीं हो सकता है. हर बात को भुलाकर साथ आना चाहिए और बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए.

वैसे इस समय क्योंकि बीजेपी धोखा देने का आरोप लगा रही है, नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने की बात कर रही है, इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जैसी करनी वैसी भरनी. उन्होंने कैसे-कैसे सरकार को तोड़ा-जोड़ा. कैसे खरीदा. धनशक्ति का दुरुपयोग किया. अपने अहंकार का चाहे महाराष्ट्र हो, मध्यप्रदेश हो या गोवा हो या जो बिहार में हो रहा था. अभी जो बिहार में चल रहा है, वह ऐसा नहीं है कि अचानक एक रात में हो गया हो. ये लोग कई दिनों से इस पर सोच रहे थे. नीतीश कुमार का कोई वादा बीजेपी ने पूरा नहीं किया. उन्होंने न स्पेशल पैकेज दिया, न एक लाख 75 हजार करोड़ दिए, न बिहार के विकास में उन्होंने मदद की. इन सब के बीच बीजेपी के लीडर बिहार आकर कहते हैं कि हम विपक्ष की सारी पार्टियों को खत्म कर देंगे. लेकिन अब बीजेपी ही अकेले रह गई है.

इस समय नीतीश कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने पीएम बनने की चाह में बीजेपी का साथ छोड़ा है. वे 2024 में प्रधानमंत्री रेस में शामिल होना चाहते हैं. नीतीश तो अभी ऐसी किसी भी दावेदारी को खारिज कर रहे हैं, लेकिन ये सवाल जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने जोर देकर कहा कि वे पहले शख्स थे जिन्होंने नीतीश की दावेदारी की बात की थी. अभी तो पूरा विपक्ष साथ आया है, बिहार ने उदाहरण पेश किया है, आगे देखिए क्या होता है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...