24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'पत्रकार की हत्या, शोरूम में लूट...', BJP ने दिखाई क्राइम 'लिस्ट', नीतीश-तेजस्वी...

‘पत्रकार की हत्या, शोरूम में लूट…’, BJP ने दिखाई क्राइम ‘लिस्ट’, नीतीश-तेजस्वी को घेरा

Published on

पटना,

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के 24 घंटे के बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेर लिया है. बीजेपी ने पिछले दो दिनों में राज्य में हुए अपराध की सूची जारी करते हुए दावा किया है कि वहां अपराध फिर से बढ़ गया है और यह बिहार में जंगल राज की वापसी का संकेत है.

गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए अपराध की सूची जारी की है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि क्या उन्होंने अपराध की घटनाओं को बढ़ाने के लिए राजद के साथ गठबंधन किया है.

नित्यानंद राय ने ट्वीट किया, ‘एक तरफ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय जनता दल की गोद में बैठने के बाद महागठबंधन आया, तो उसके साथ बिहार में महागठबंधन का गुंडाराज आया. विभिन्न जगहों से बलात्कार, लूट और अपराध की खबरें आने लगी हैं. इसलिए नीतीश कुमार राजद के साथ गए? जवाब दें’

किन मामलों का बीजेपी ने किया जिक्र
जिस रात नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर इस्तीफा दिया और राज्यपाल से मिलकर आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया, उस रात पटना में टोयोटा के शोरूम में भीषण डकैती हुई जहां हथियारबंद अपराधियों ने 9 लाख की लूट को अंजाम दिया और विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड को कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी.एक अन्य घटना में नीतीश के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले गुरुवार की सुबह जमुई में हथियारबंद अपराधियों ने स्थानीय अखबार के पत्रकार की हत्या कर दी.

भाजपा आईटी-सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी पिछले 48 घंटों में राज्य में अपराध की घटनाओं में वृद्धि को लेकर महागठबंधन सरकार की खिंचाई की. वह बोले, ‘बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राजद गठबंधन सरकार की शुरुआत दिनदहाड़े एक पत्रकार की हत्या और पटना में एक शोरूम में लूट की घटना के साथ हुई. दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार, अपहरण, हत्या और जबरन वसूली, यह स्पष्ट है कि ये घटनाएं बिहार का भविष्य हैं. यह देखना बाकी है कि यह कब तक सहन किया जाएगा.’

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...