28.7 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयपुरातत्वविदों को मिली 7000 साल पुरानी सामूहिक कब्र, सभी 35 लोगों का...

पुरातत्वविदों को मिली 7000 साल पुरानी सामूहिक कब्र, सभी 35 लोगों का सिर गायब, दी गई थी ‘बलि’

Published on

ब्रातीस्लावा

स्लोवाकिया में नवपाषाणकालीन बस्ती की जांच के दौरान पुरातत्विदों को 35 लोगों के कंकाल मिले हैं। इसमें से कई किशोर हैं। जानकारी के मुताबिक ये कब्र 7,000 साल पुरानी है। इसे शुरुआती इंसानी बलि माना जा रहा है, क्योंकि इन सभी कंकालों के सिर गायब हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इन लोगों की बलि दी गई है। हो सकता है कि इन्हें खाई के ऊपर बनी दीवार को जादुई तरीके से मजबूत करने के लिए मारा गया हो। खुदाई के सह नेतृत्वकर्ता मार्टिन फुरहोल्ट ने का मानना है कि इन शवों का जादू-टोना से कुछ लेना-देना है।

उन्होंने कहा, ‘चाहे इन्हें जानबूझ कर मारा गया हो या ये प्राकृतिक कारणों से मरे हों, लेकिन शायद इन लोगों को जादू टोना में विश्वास था।’ कील विश्वविद्यालय से जुड़े फुरहोल्ट और उनके सहयोगियों ने स्लोवाकिया में वर्बल में साइट पर 2012 से काम किया है। ये साइट नव पाषाण काल से जुड़ी मानी जाती है। फुरहोल्ट का कहना है कि वर्बल के लोगों के पूर्वजनों में लगभग 1,500 साल पहला तुर्की से ग्रीस को पार कर लिया था।

सिरों को काट कर मारा गया!
ये सामूहिक कब्र वर्बल में बस्ती के प्रवेश द्वार के करीब है। यहां शवों को डंप किया गया है, जिसे देख कर लगता है कि इन्हें कत्ल कर मारा गया। इस खुदाई से जुड़े मानवविज्ञानी ज़ुज़ाना हुकेसोवा ने बताया, ‘क्षेत्र में ट्रॉमा या विशिष्ट रोग संबंधि परिवर्तन के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी इनकी खोपड़ी नहीं थी। हम अभी भी अनिश्चित हैं कि सिर कैसे और कब निकाले गए। सिरों को काटना ही इनकी मौत के कारणों में एक हो सकता है।’

सभी मरने वाले युवा थे
हुकेसोवा ने कहा कि कंकाल अलग-अलग स्थितियों में पड़े हैं। कुछ कंकाल पीठ के बल, कुछ पेट और कुछ बाजू के बल पड़े हैं। इनसे पता चलता है कि शवों को गड्ढे में फेंका गया था। मारे गए ज्यादातर लोग युवा था। इनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। कुछ की उम्र 25-35 साल की थी। इनमें से कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति नहीं था। इसमें एक शिशु भी था, जिसे उसकी खोपड़ी समेत दफन किया गया था।

Latest articles

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

PMC: पुणे महानगरपालिका में काउंसलर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती 30 जून से 7 जुलाई तक करें आवेदन

PMC : पुणे महानगरपालिका (PMC) ने 2025 में काउंसलर और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों को...

IND vs ENG:जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फ़ैसला

IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...