33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यएक एक कर परिवार के लोगों को मारती चली गई महिला, एक...

एक एक कर परिवार के लोगों को मारती चली गई महिला, एक रात में 4 हत्याएं

Published on

हावड़ा,

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राखी पूर्णिमा पूजा को लेकर विवाद में घर के 4 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है. इन सभी को एक-एक कर कटारी से मारा गया है. घटना एमसी घोष लेन थाना इलाके की है. वारदात को बुधवार रात में अंजाम दिया गया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने अपनी सास, जेठ-जेठानी और भतीजी की हत्या की है. आरोपी महिला के पति पर भी शक है, लेकिन वो फिलहाल फरार है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10.30 बजे घर में राखी पूर्णिमा मनाने को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद तब और बिगड़ गया, जब पल्लबी घोष ने देखा कि ग्राउंड-फ्लोर पर टॉयलेट में एक नल खुला है और पानी बह रहा है. इस पर पल्लबी ने अपनी सास से शिकायत की कि पानी बर्बादी होने से घर में अक्सर किल्लत हो जाती है.

गर्दन और सीने पर किए वार
बातों ही बातों में विवाद गहरा गया और गुस्से में पल्लबी ने कटारी उठा ली और सबसे पहले अपनी सास माधबी (58) पर हमला कर दिया. इस दौरान बचाने आए जेठ देबाशीष (36), उनकी पत्नी रेखा (31) और 13 साल की भतीजी पर भी पल्लबी ने कटारी से हमला किया. चारों के गर्दन, कंधे, सीने और हाथ पर गहरे जख्म आए, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस बोली- महिला की मानसिक बीमारी का पता कर रहे
बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पल्लबी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पल्लबी ने चारों की हत्या की बात स्वीकार की. उसने बताया कि वह दिनभर दवा लेती है. पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में डॉक्टरों से परामर्श किया जा रहा है कि वो मानसिक बीमारी तो नहीं जूझ रही है. महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका कई मसलों पर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था. स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवार में ज्यादा मेलजोल नहीं था.

एक ही घर में रहता था संयुक्त परिवार
पुलिस के मुताबिक, ये संयुक्त परिवार एक ही घर में रहता था. आरोपी महिला अपने पति और आठ साल के बेटे के साथ पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि जेठ देबाशीष, उसकी पत्नी और बेटी ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...