24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलआ रहा है महिला IPL, बीसीसीआई ने तैयार कर लिया है मास्टर...

आ रहा है महिला IPL, बीसीसीआई ने तैयार कर लिया है मास्टर प्लान, जानें कब शुरू होगा

Published on

नई दिल्ली

महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मार्च 2023 में एक महीने की विंडो में शुरू की जाएगी और पूरी संभावना है कि इसमें पांच टीमें खेलेंगी, शुक्रवार को इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और टूर्नामेंट के लिये मार्च की विंडो को ठीक समझा गया जो दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के बाद की है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘हां, डब्ल्यूआईपीएल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और हमने पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है। दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप नौ से 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा और हमारी योजना इसके तुरंत बाद डब्ल्यूआईपीएल कराने की है।’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हम पांच टीमों के साथ टूर्नामेंट करायेंगे लेकिन यह छह टीमों का हो सकता है क्योंकि संभावित निवेशकों के बीच इसको लेकर काफी दिलचस्पी है। आगे टीमों की नीलामी की प्रक्रिया की घोषणा की जायेगी।’ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने अलग-अलग साक्षात्कार में पहले पुष्टि की थी कि डब्ल्यूआईपीएल 2023 में शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स सभी ने महिला टीमें खरीदने में दिलचस्पी दिखायी थी। यहां तक कि यूटीवी के सीईओ रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट किया था कि वह डब्ल्यूआईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। काफी समय से महिला आईपीएल को शुरू करने की मांग हो रही है। कई विदेशी क्रिकेटर इसे लेकर आवाज बुलंद कर चुकी हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...