12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यपंजाब में भी पब्‍ल‍िक प्‍लेस पर मास्‍क पहनना जरूरी, बढ़ते कोरोना केस...

पंजाब में भी पब्‍ल‍िक प्‍लेस पर मास्‍क पहनना जरूरी, बढ़ते कोरोना केस पर सरकार का आदेश

Published on

चंडीगढ़

कोरोना वायरस का संक्रमण पंजाब में एक बार फ‍िर डराने लगा है। देश में सबसे ज्‍यादा कोरोना के मामले पंजाब से ही आ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है। एक एडवाइजरी में सरकार ने कहा कि सभी लोगों को सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सभाओं, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

सलाहकार ने कहा कि सभी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं और कलेक्‍शन सेंटरों को कोविड-19 जांच की पेशकश करनी चाहिए, जिसमें पंजाब सरकार के कोवा पोर्टल पर पॉजिटिव और निगेटिव परिणामों के साथ-साथ पूर्ण जांच विवरण शामिल हैं।

देश के 60 फीसदी मामले इन सात राज्यों में
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, देश के सक्रिय मामलों में से 60 फीसदी से ज्यादा मामले 7 राज्य (पंजाब, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल, तम‍िलनाडु, पश्चिम बंगाल, यूपी) और एक यूटी में देखने को मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1,23,535 हैं। इसमें से आधे से अधिक सक्रिय 74,612 केस देश के सात राज्यों और एक यूटी में दर्ज हुई हैं।

पंजाब में सबसे ज्‍यादा केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा सक्रिय मामले पंजाब में है। यहां पर 13,660 सक्रिय मामले हैं। वहीं, दूसरे नंबर महाराष्ट्र में 11,790 मामल हैं। कनार्टक में 10,054, केरल में 9,691, दिल्ली में 8840, तमिलनाडु में 8,288, प. बंगाल में 6,438 और उत्तर प्रदेश में 5,851 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दैनिक मामले 16,561 दर्ज हुए हैं। पिछले दिन की तुलना में संक्रमण दर में एक फीसदी का इजाफा हुआ हैं। 5.61 फीसदी दर्ज हुई है। वहीं, मरने वाले मरीजों की संख्या 49 हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this