18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक हार जाएंगे ब्रिटिश PM का चुनाव? समर्थन कर रहे सीनियर...

ऋषि सुनक हार जाएंगे ब्रिटिश PM का चुनाव? समर्थन कर रहे सीनियर मंत्री ने बदला पाला

Published on

लंदन

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री चुनाव अभियान के बीच शनिवार को एक बड़ा उलफटेर देखने को मिला है। बोरिस जॉनसन सरकार के एक सीनियर मंत्री जो कि अभी तक ऋषि सुनक का समर्थन कर रहे थे, अब पाला बदलकर विरोधी खेमे लिज ट्रस का समर्थन कर दिया है। पाला बदलने के बाद मंत्री सर रॉबर्ट बकलैंड ने कहा है कि अब उनका मानना है कि ट्रस देश को आगे ले जाने के लिए सही कैंडिडेट हैं।

बकलैंड ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ में कहा है कि उनका मानना है कि ट्रस देश को आगे ले जाने वाली सही शख्स हैं और उनकी योजना ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को उसकी क्षमता के अनुसार उच्च वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ाना है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने शुरूआत में सुनक का समर्थन किया था जब प्राथमिक दौर में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने अंतिम दो उम्मीदवारों का चयन किया, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि पूर्व वित्त मंत्री अपनी प्राथमिकताओं में उन चीजों को सम्मिलित नहीं कर रहे हैं जिनकी हमें जरूरत है।’

मन बदलना कोई आसान कार्य नहीं
बकलैंड ने लिखा है, ‘प्रचार अभियान आगे बढ़ा है और मैंने दोनों उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक सुना है, मैंने उन चीजों के बारे में गहराई से सोचा है जिसकी मैं अगले प्रधानमंत्री से उम्मीद करता हूं। इस तरह के किसी मुद्दे पर अपना मन बदलना कोई आसान कार्य नहीं है लेकिन मैंने फैसला किया कि लिज ट्रस देश को आगे ले जाने के लिए सही शख्स हैं।’

सर्वे के बाद मंत्री ने बदला मन
किसी कद्दावर मंत्री का पाला बदलने का यह घटनाक्रम उन सर्वेक्षणों के बाद हुआ है जिनमें दावा किया गया है कि ट्रस ने निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी की दौड़ में सुनक पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं जानता हूं कि दोनों उम्मीदवार ठीक हैं और मैंने सरकार एवं मंत्रिमंडल में उनके साथ काम किया है…मैंने सर्वप्रथम विचारों और सिद्धांतों पर गौर किया और फिर व्यक्तित्व पर।’

इस बीच, सुनक के प्रबल समर्थक और उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने ‘द टाइम्स’ से कहा कि ट्रस की योजना देश के लिए विश्वसनीय नहीं है और दावा किया कि विदेश मंत्री का मुद्दों पर स्पष्ट रुख नहीं है। उन्होंने कहा कि वहीं सुनक का दृष्टिकोण स्पष्ट है। राब ने सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की निजी संपत्ति को लेकर उन पर किये गए व्यक्तिगत हमलों का भी बचाव किया। अक्षता इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...