21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यCM शिंदे पर बीस साबित हुए डिप्टी फडणवीस? कैबिनेट विस्तार में किसकी...

CM शिंदे पर बीस साबित हुए डिप्टी फडणवीस? कैबिनेट विस्तार में किसकी चली

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रालयों का बंटवारा भी हो चुका है। अब सवाल यह उठता है कि मंत्रालयों के बंटवारे में किसकी चली है। जिस तरह से विभाग बांटे गए हैं, उससे स्पष्ट है कि इसमें देवेंद्र फडणवीस ही बीस साबित हुए हैं। इसके साथ ही यह भी साफ हो चुका है कि भले ही भाजपा ने उन्हें शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद दिया है, लेकिन बाकी मामलों में फ्री हैंड दिया गया है।

ऐसा है फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
आज घोषित शिंदे सरकार के विभागों के बंटवारे पर नजर डालें तो फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक साफ दिखेगा। असल में एनसीपी ने महाविकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना को सीएम पद देकर अहम विभाग अपने पास रखे थे। अब भाजपा के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी यही फॉर्मूला यूज किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि फडणवीस ने उन चार विभागों को अपने पास रखा है, जो एनसीपी के चार बड़े नेताओं के पास थे। इसमें अजित पवार का वित्त, दिलीप वलसे पाटिल का होम, जयंत पाटिल का जल संसाधन और जितेंद्र आव्हाड का आवास विभाग अपने पास रखा है। इस तरह से देखा जाए तो शिंदे-फडणवीस सरकार की कैबिनेट में भाजपा ने ज्यादातर मलाईदार हिसाब अपने ही नेताओं के पास रखा है।

यह है भाजपा बड़ा खेल
बता दें कि यह सभी विभाग ऐसे हैं, जिनका आम जनता से सीधा ताल्लुक है। इन विभागों को अपने पास रखने के साथ ही भाजपा ने अपनी मंशा साफ कर दी है। भाजपा के पास यह विभाग होने से महाराष्ट्र में आम लोगों से उसका संपर्क बढ़ेगा। इसके साथ ही जनहित के फैसलों को लागू करते हुए भाजपा यहां पर पार्टी विस्तार की अपनी पॉलिसी पर भी काम कर सकेगी। महाविकास अघाड़ी सरकार में यह खेल एनसीपी खेल रही थी। अब फडणवीस ने भी बड़े ही सधे अंदाज में यह चाल चली है।

भाजपा के कोटे में कौन से मंत्रालय
विभागों के बंटवारे पर नजर डालें तो भाजपा बड़े भाई की भूमिका में नजर आ रहा है। भाजपा कोटे के मंत्रियों को दिए गए विभागों का ब्यौरा कुछ ऐसा है…

राधाकृष्ण विखे पाटिल: राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास
सुधीर मुनगंटीवार: वन, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन
चंद्रकांत पाटिल: उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा और संसदीय कार्य
डॉ. विजयकुमार गावित: आदिवासी विकास
गिरीश महाजन: ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण
अतुल सावे: सहकार, अन्य पिछड़ा और बहुजन कल्याण
मंगलप्रभात लोढ़ा: पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास
रवींद्र चव्हाण: लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
सुरेश खाड़े: कामगार

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...