32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedव्हीलचेयर पर जिंदादिली की मिसाल, निधन के बाद झुनझुनवाला का यह डांस...

व्हीलचेयर पर जिंदादिली की मिसाल, निधन के बाद झुनझुनवाला का यह डांस वीडियो हो रहा वायरल

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार के बिगबुल के रूप में मशहूर टॉप ब्रोकर-निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। झुनझुनवाला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रेखा और दो बच्चे हैं। झुनझुनवाला को शेयर बाजार में अक्सर ‘बिग बुल’ के रूप में जाना जाता था। झुनझुनवाला की मौत के बाद कुछ महीने पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राकेश झुनझुनवाला बॉलीवुड गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

व्हीलचेयर पर जिंदादिली की मिसाल
वीडियो में राकेश का डांस उनकी जिंदादिली का सबूत है। इससे साफ पता लगता है कि वह जितने बेहतरीन निवेशक थे उतरने खुशमिजाज व्यक्ति भी थी। वीडियो में राकेश झुनझुनवाल व्हीलचेयर पर बैठे होने के बावजूद गीत पर पूरी तरह से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। राकेश के डांस के साथ ही हॉल में मौजूद लोग उनके डांस का वीडियो भी मोबाइल से शूट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो के जरिये उनके निधन पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

7 अगस्त को शुरू की थी एयरलाइन कंपनी
राकेश झुनझुनवाला ने हाल ही में नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयर में निवेश किया था। उन्होंने 7 अगस्त से अकासा की पहली कॉमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाई। झुनझुनवाला की अनुमानित कुल संपत्ति 5.5 बिलियन डॉलर (जुलाई 2022 तक) थी। वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। झुनझुनवाला हंगामा मीडिया और एप्टेक के अध्यक्ष होने के साथ-साथ वाइसरॉय होटल्स, कॉनकॉर्ड बायोटेक, प्रोवोग इंडिया और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन भी थे।

5000 रुपये से शुरू किया था कारोबार
राकेश झुनझुनवाला मुंबई में पले-बढ़े थे। यहां उनके पिता एक आयकर अधिकारी के रूप में काम करते थे। झुनझुनवाला ने 1985 में सिडेनहैम कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में एडमिशन लिया। झुनझुनवाला ने 1985 में शेयर बाजार में 5,000 रुपये का निवेश किया जो सितंबर 2018 तक बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गया। झुनझुनवाला अक्सर अपने पिता को दोस्तों के साथ निवेश के बारे में चर्चा करते हुए सुनते, जिसके चलते उनकी दिलचस्पी इक्विटी बाजार में होने लगी। उनके पिता ने उन्हें नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने के लिए कहा था।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...