15.8 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्य'मोदी की गारंटी नहीं झुनझुना है, BJP प्रत्याशी जयवीर चैलेंज नहीं...', बोलीं...

‘मोदी की गारंटी नहीं झुनझुना है, BJP प्रत्याशी जयवीर चैलेंज नहीं…’, बोलीं डिंपल यादव

Published on

मैनपुरी,

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव बहुत सक्रिय हैं. उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव उपस्थित रहे.इसके बाद वह मैनपुरी में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलीं. इस दौरान डिंपल यादव ने कहा कि हमें लोगों का साथ मिल रहा है. माताएं-बहनें निकल कर आ रही हैं. इस बार लोग यहां पर अच्छा वोट करने वाले हैं. वोट प्रतिशत भी बढ़ने की उम्मीद है. नेताजी की समाधि पर जाना हमेशा एक भावुक पल होता है, वह हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और हमेशा रहेंगे.

बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह कोई चैलेंज नहीं है. यहां के लोग जागरूक हैं, वह समझते हैं. जब भी सपा की सरकार आई है, मैनपुरी का विकास हुआ है. 25 साल के मैनपुरी और आज के मैनपुरी में जमीन-आसमान का फर्क है. पिछले 7 से 8 सालों में यहां का विकास थमा है. लोग इस बात को महसूस कर रहे हैं.

एमपी सीएम मोहन यादव के मैनपुरी आने पर कही ये बात…
एमपी सीएम मोहन यादव के मैनपुरी आने पर बोलीं, अच्छा है आए थे. मगर, उतरे सैफई में ही थे. अच्छा है कि उन्हें सैफई देखने को मिल गया. हवाई पट्टी भी सैफई में है और यहां से एक्सप्रेसवे पकड़कर ही वह आगे गए हैं. अच्छी बात है कि इस तरह का विकास कार्य देखते हुए यहां से गए हैं.

पीएम मोदी की गारंटी पर बोलीं, अगर आप इनकी पहले की गारंटी की बात करें, तो आपको समझ आ जायेगा कि क्या गारंटी है या झुनझुना है. युवा, किसान, हमारी माताएं-बहनें जागरुक हैं. गांव-गांव में लहर है गठबंधन की, समाजवादी पार्टी की.

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती, तो हम बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके पोषण पर जरूर ध्यान देते. इसकी साथ ही बेटियों के कन्या विद्याधन जैसी योजना चलाते. इनका जीवन स्तर कैसे बेहतर हो, इस तरह की योजना लेकर आते.

Latest articles

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और...

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...