18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पूर्व MLA की मौत, SUV...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पूर्व MLA की मौत, SUV के उड़े परखच्चे

Published on

पुणे,

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ये हादसा पनवेल के पास माडप टनल में हुआ है. पूर्व विधायक अपनी SUV कार से जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सड़क हादसे में विनायक मेटे को गंभीर चोटें आईं थी. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें आनन- फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विनायकराव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे. उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था. विनायकराव मेटे का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से उभरा था. स्वतंत्रता संग्राम औऱ संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने उनके विचारों पर गहरा असर डाला. विनायक मेटे 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...