24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यनीतीश-तेजस्वी के बीच कैबिनेट विस्तार पर बनी सहमति, 16 अगस्त को होगा...

नीतीश-तेजस्वी के बीच कैबिनेट विस्तार पर बनी सहमति, 16 अगस्त को होगा ऐलान

Published on

पटना,

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में किसके हाथ कौन सा मंत्रालय आएगा, इसे लेकर अब तेजस्वी यादव के साथ सहमति बन चुकी है. खबर है कि बिहार में जदयू और महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है. कैबिनेट विस्तार की इस कवायद को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बंद कमरे में लंबी और फाइनल चर्चा हुई है.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली में अपने सहयोगी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात के लिए गए थे. जहां से सहमति बनाकर बिहार लौटे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. तेजस्वी ने साफ किया है कि मंत्रिपद को लेकर उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो गया है. नीतीश से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का काम जल्द ही आगे बढ़ेगा. नई सरकार में अभी मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव ने ही शपथ ली है. आगे 16 अगस्त को अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

तेजस्वी यादव ने हाल में दिल्ली दौरा किया था और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा भाकपा नेता डी. राजा और माकपा नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी. उन्होंने सभी नेताओं के साथ बिहार में मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा की. दिल्ली से पटना लौटते ही जब पत्रकारों ने तेजस्वी से मंत्रिमंडल गठन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा. अभी इंतजार का मजा लीजिए.

उन्होंने कहा था कि अन्य दलों के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर ली गई है. सभी से सरकार चलाने का आशीर्वाद भी ले लिया है. तभी उन्होंने रोजगार को लेकर केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा था- मैंने तो सिर्फ दस लाख रोजगार देने के लिए बोला है. उनसे सवाल करिए जिन्होंने सालाना दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. वो नौकरी दे रहे हैं कि नहीं ?

तेजस्वी ने कहा था-हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देना था. अब आठ साल हो गए. 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है क्या ? वहीं राजद से जुड़े सूत्रों की मानें, तो विधानसभा में स्पीकर राजद का रहेगा. नीतीश कुमार की नई सरकार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. हालांकि अभी 25 से 30 मंत्रियों को ही जगह दी जा सकती है. शेष मंत्री पद बाद में भरे जाएंगे. 79 विधायकों के साथ राजद विधानसभा में सबसे बड़ा दल है. इसलिए उसे मंत्रिमंडल में ज्यादा भागीदारी मिलेगी. मंत्रियों के नाम पर लालू प्रसाद ने मुहर लगा दी है. विधायकों की संख्या के हिसाब से मंत्री पद तय होगा. जीतन राम मांझी की हम पार्टी के संतोष मांझी का मंत्री बनना तय है. उधर, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बन सकते हैं.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...